कक्षा 12वीं में इलेश ने प्राप्त किए 74%अंक, माता पिता सहित ने बाँटी खुशियां
HR Times Newsनरसिंहपुर :- चाणक्य हायर सेकेंडरी विद्यापीठ में अध्ययनरत यादव कालोनी निवासी छात्र इलेश बैरागी ने कक्षा बारहवीं विषय कॉमर्स में 74% अंक अर्जित किए इलेश बैरागी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के निर्देशक अंकुर राजपूत एवं उनके साथ सतत प्रयासरथ उनकी मां श्रीमती पुष्पा बैरागी एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद का यह परिणाम बताया । इनके साथीयो सहित पिता विपिन बैरागी ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा की बेटे ने सम्मानजनक अंक प्राप्त किए हैं । आगे भी ईश्वर भविष्य निर्धारण में उनकी सहायता करें । सभी शुभचिंतकों एवं परिवार जनों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
0 Comments