समाचार 1
असामाजिक तत्व व शास. चरनोई भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर रात्रि ८ बजे घर में घुसकर की मारपीट,मृत जानकर छोड़ा ग्राम पंचायत उमरिया
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- जिला मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत उमरिया में असामाजिक तत्वों की भरमार इस तरह बढ़ चुकी है, कि यदि कोई सच बोले तो उसको घर में घुसकर मारते है। और जान से मारने की धमकी का कारोबार होने लगा है, यह सब यूं ही नहीं हो रहा है । ज्ञातव्य हो की भाजपा सरकार में अवैध कारोबारियों ने एक राय होकर इस तरह आमजन पर हावी होने का काम कर रहे है,कि यही असामाजिक तत्व स्वयं सरकार हो ? भाजपा सरकार में यह लावी इतनी सक्रीय है, कि इन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जो आवाज उठाता है, उसका हाल यही होता है। बहरहाल ग्राम उमरिया में शिकायतकर्ता गणेश साहू ने सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई में तकरीबन 2 वर्ष से शिकायतें किए जा रहा है।और गांव में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, उस चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बार-बार गुहार लगा रहा था, लेकिन जब सच्चाई की आवाज उठाने वालों का यह हाल होगा तो भाजपा संरक्षणकर्ता असामाजिक तत्व कहीं अवैध भूमि पर अतिक्रमण करेंगे, या फिर क्षेत्रभर में रेत का कारोबार करेंगे,कहीं जुआ खिलाएंगे, तो कहीं सट्टे का कारोबार करेंगे, जिसका खामियाजा सच्चाई की आवाज उठाने वाले लोग भुगत रहे हैं । और देशभक्त कहलाने वाली पुलिस सिर्फ मूकदर्शक होकर कागजी कार्यवाही में लगी रहती है। ऐसी स्थिति में हमलावर हमला कर सुरक्षित इस स्थिति में हो जाते हैं, जबकि पुलिस को इन जैसे हमलावरों को तुरंत अपनी गिरफ्त में लेना चाहिए था लेकिन यह असामाजिक तत्व अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए और भाजपा सरकार जिस तरह अपनी (आंखें बंद) या सांठगांठ कर अपने चहेतों को संरक्षण दे रही है यह सरकार के लिए भी अशोभनीय है । जब असामाजिक तत्व चरण सिलावट, जयराम ठाकुर, मतई उर्फ मातवर ठाकुर, भागचंद सिलावट, नोखे लाल ठाकुर, भगवान सिलावट, मुकेश सिलावट, लोगों ने लगभग रात्रि 8:00 बजे शिकायतकर्ता घर में घुसकर गणेश साहू को अत्यधिक मार मारी और मृत जानकर छोड़ा तब हेमराज साहू एवं विनोद यादव शिकायतकर्ता के साथ उपस्थिति थे, और उसके साथ जो घटनाक्रम हुआ उसके प्रत्यक्ष गवाह विनोद यादव, एवं राम जी साहू है जो कि दिनांक 12 मई 2023 को शिकायतकर्ता ने घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है जिसकी एफ आई आर रात्रि तकरीबन 12:00 बजे थाना कोतवाली में दर्ज की है।
0 Comments