बैंक में आ रहे ग्राहक व राहगीर हैरान-परेशान यातायात मौन

यातायात विभाग मुखकदर्शक राहगीर व बैंक में आ रहे ग्राहक अत्यधिक हैरान परेशान, शीघ्र हो यातायात दुरुस्त


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :- जिला मुख्यालय स्थित यातायात थाना हृदय स्थल गुदरी बाजार में जैन मंदिर व जिला सहकारी मर्यादित बैंक महिला शाखा रोड पर यातायात के चलते राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यातायात विभाग के कानों में ना तो जू रेंगती है। और ना ही इनको कहने के बाद भी कोई असर होता है। इतनी मनमानी यातायात विभाग करें, तो यह शहरी आवाम की नजरों में बेशर्मी ही है। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि यातायात विभाग अपने कार्य से जो पल्ला झाड़ते हैं या जिस तरह लापरवाही करते है । उस पर शिकंजा कसा जाए। जससे भरे गुदरी बाजार में खड़े यदि वाहन खींचकर थाने ले जाया जाए,तो राहगीरों को सुविधाएं मिल सकती हैं । और स्थानीय बाशिंदों में यातायात विभाग की जो छवि धूमिल हो रही है वह बच सके ।

हठधर्मी  बार -बार  फोर व्हीलर वाहन लेकर करते हैं रोड पर खड़े ,ग्राहक व रहेगीर हैरान-परेशान 

कुछ स्थानीय ऐसे वाशिंदे हैं जो फोर व्हीलर वाहन तो ले लेते हैं लेकिन इन लोगों के घर में वाहन खड़े करने की व्यवस्था है या नहीं? लेकिन यहां वहां अपने वाहन खड़े कर राहगीरों और शासकीय संस्थाओं की परेशानियां बढ़ा देते हैं जिससे शासकीय संस्थानों में जो ग्राहकों का आना जाना होता है,  उससे बैंक के ग्राहकों को अत्यधिक परेशानियां होती हैं, ऐसी स्थिति में ग्राहक भी बैंक से मुंह मोड़ने की बात करते हैं । हालात यह है कि यदि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कर दिया जाए, तो सारी परेशानियों से ग्राहकों को निजात मिल सकेगी, लेकिन यातायात विभाग को सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी । जो वर्तमान समय में यातायात विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला करता है इसका खामियाजा स्थानीय व राहगीर भुगतते हैं।

Post a Comment

0 Comments