संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर मप्र राज्य पेंशनर्स फोरम के चेयरमैन श्री बी, के, बक्शी जी के आव्हान पर आगामी 29 मई सोमवार को शाम 5 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशनर समाज द्वारा एक दिवसीय प्रर्दशन किया जावेगा। और यदि शासन 14 जून तक हमारी मांगों पर विचार कर न्याय नहीं देता है तो 15 जून के बाद बल्लभ भवन भोपाल में उपवास कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार जिला नरसिंहपुर में साक्षरता स्तंभ पार्क किला न्यायालय के पास नरसिंहपुर मे पेंशनर की मांगों के समर्थन में जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मप्र, पेंशनर समाज के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एस, के, चतुर्वेदी ने सभी से पेंशनर हित में आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments