वर्षो से फरार मुलजिम मणि नागेंद्र पटेल फॉर्च्यूनर से गए जेल गजब कानून व्यवस्था

फरार ईनामी बदमाश मोनू पटेल पहुंचा जेल, गिरोह के 9 सदस्यों को भी पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

(अपराधियों की फोटो)
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर गोटेगांव का निवासी फरार व इनामी बदमाश मोनू पटेल उर्फ मणि नागेंद्र सिंह को जेल पहुंचा दिया गया है। उसके 999 गिरोह के 9 अन्य आरोपित सदस्यों को भी जेल पहुंचा दिया गया है। विशेष न्यायाधीश (sc-st act) अखिलेश शुक्ला की अदालत से उक्त आदेश जारी हुए। 

4 साल से  फरार, मीडिया सामने लाया मामला

जो पुलिस आम आदमियों को संविधान की विभिन्न धाराओं का भय दिखाकर डराती है, कार्यवाई करती है। उसकी राजनैतिक मामलें में घिग्घी बंध जाती है। इसकी एक बानगी ये मामला भी है। जिसमें संगीन धाराओं में दर्ज एफआईआर के बावजूद सभी आरोपी खुलेआम घूमते रहे। इतना ही नहीं इसका फायदा उठाकर रिपोर्टकर्ता को अपने पक्ष में करने धमकाते रहे। इसी बीच अन्य अपराधों को भी अंजाम देते रहे। पुलिस ने इनकी सूचना देने व पकड़वाने पर एक- एक हजार का इनाम तो तय कर रखा है पर पकड़ नहीं रही थी। कानून व न्यायहित में मीडिया ने पूरे तथ्यों के साथ मामले का खुलासा किया। जिसके बाद नवागत पुलिस अमित कुमार ने वारंट तामील कराने की पहल की। 

मामला इस प्रकार

4 फरवरी 2019 को दीनू सिंह पिता चन्नूलाल चौधरी से मारपीट की रिपोर्ट पर मोनू सहित 10 आरोपियों पर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम (sc-st act) सहित 451, 294, 323, 147, 149, 427, 506, 342 धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज की गई थी। जेल जाने के डर से सभी आरोपी फरार रहे और पुलिस ने चालान पेश कर दिया। वहां भी कोई उपस्थित नहीं हुआ। तब 25 अक्टूबर 2021 में न्यायालय ने वारंट फिर 25 फरवरी 2022 को सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने स्थायी वारंट जारी किया। 

गिरोह के ये सदस्य भी पहुंचे जेल

सचिन पिता नंदराम पाठक, राजेश पिता सीताराम राजपूत, दीपक पिता ओमकार सोनी, श्याम नायक पिता कैलाश नायक ,अर्जुन पिता नेक नारायण पटेल,अन्नू सिंह पिता नर्मदेश्वर परिहार, राजू उर्फ राजू शूटर पिता सीताराम राजपूत को भी जेल भेज दिया गया है। ये सभी एक ही गैंग के सदस्य है और तकरीबन सभी पर हत्या, कातिलाना हमले सहित अनेकों मामले लंबित है।




Post a Comment

0 Comments