*जिले में सत्र 2022 23 कक्षा पांचवी आठवीं का मूल्यांकन प्रारंभ*
नरसिहपुर:– सत्र 2022– 23 कक्षा पांचवी आठवीं का मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं जिला परियोजना समन्वयक डा आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जन शिक्षा केंद्र एम एल बी मूल्यांकन केंद्र सहित समस्त विकासखंड के निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है।
*विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ओपी राय ने जानकारी देते हुए बताया* विकासखण्ड नरसिंहपुर में अन्य जिले की लगभग 6000 अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य मूल्यांकन केंद्र एम एल बी में विधिवत स्ट्रांग रूम तैयार कर स्ट्रांग रूम प्रभारी, दस मूल्यांकन विषय प्रभारी, विषयवार शिक्षकों के द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।
*ए पी सी यजुवेंद्र सिलावट* द्वारा मूल्यांकन के पूर्व मूल्यांकन कार्य में सलग्न सभी शिक्षकों को मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के प्राप्तांक को टेबलेट के माध्यम से स्वय जांचकर्ता द्वारा उसी दिन फीडिंग करने संबंधी जानकारी दी गई।
*मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका का अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन*
मूल्यांकन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बी ए सी मनीष कटारे द्वारा कक्षा पांचवी आठवीं के सभी विषयों के मूल्यांकन कक्ष का अवलोकन किया गया । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मूल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिकाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर सभी शिक्षकों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा की मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के प्रति कार्रवाई की जाएगी ।
उक्त अवसर पर कक्षा पांचवी आठवीं मूल्यांकन केंद्र प्रभारी श्रीमती विनीता पांडे, पांचवी सहायक केंद्र अध्यक्ष एच0 पी 0कोरी, आठवीं सहायक केंद्र अध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर, बी ए सी नीरज वाजपेई, स्ट्रांग रूम प्रभारी आर पी शर्मा, सहायक स्ट्रांग रूम प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, मूल्यांकन विषय प्रभारी जय कुमार सोनी, विवेक मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, निर्मला मेहरा, शिखा नामदेव राजा नामदेव, ललित तिवारी, देवेंद्र लोधी, सहित मूल्यांकन कार्य में संलग्न कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
0 Comments