वाह भाई वाह कार्यक्रम में चल दिखेंगी मेघा मिश्रा

 वाह भाई वाह कार्यक्रम में चल दिखेंगी मेघा मिश्रा

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :- जिले की पहली कवियत्री मेघा आनंद मिश्रा जल्द वाह भाई वाह के टीवी शो मे दिखेंगी जिले से पांचवी और कवियत्री  में पहली कहलाएंगी जिनका जिले में चयन हुआ है । टीवी जगत के तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) जी के आमंत्रण पर कविता का शो वाह भाई वाह  जो शेमारों चैनल टीवी में प्रतिदिन चल रहा है जिले से मेघा आनंद मिश्रा को मुंबई काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया था । तथा शो की शूटिंग हो चुकी है । टेलीकास्ट जल्द होगा ऐसा करने वाली मेघा पहली कवियत्री होंगी जिन्होंने पूरे नगर का गौरव बढ़ाया है । इस उपलब्धि पर जिले वासियों ने शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments