मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का कार्यक्रम तुलसी मानस भवन मैं संपन्न
HR Times News नरसिंहपुर :- आज म.प्र. पेंशनर्स समाज का सम्मेलन तुलसी मानस प्रतिष्ठान सदर में माननीय कैलाश सोनी राज्य सभा सांसद एवं माननीय जालम सिंह पटेल विधायक के आतिथ्य में पं.मैथिली शरण तिवारी अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान, स्माजसेवी राव नितिराज सिंह, श्री बी. के. बक्शी, चेयरमैन मप्र राज्य पेंशनर्स फोरम, नरेश शर्मा, एस, एम एस, ठाकुर एवं एस, डी, ए, तिवारी, बालमुकुंद दुबे की उपस्थिति में पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया ।
अतिथियों का स्वागत सभी तहसील शाखाओं के पदाधिकारियों ने किया। एवं मंच संचालन श्री चतुर्वेदी ने पेंशनर समाज की मांगों को लेकर मुख्य मंत्री को राज्य सभा सांसद एवं विधायक नरसिंहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है । कार्यक्रम में अतिथियो ने अपने उद्बोधन में पेंशनर समाज की मांगों पर शीघ्र न्याय दिलाने की बात कहते हुए सभी पेशनर को आश्वस्त किया। और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा एस. के.चतुर्वेदी प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज को दूल्हा बनाकर सम्मान किया ।
0 Comments