जिला शिक्षा अधिकारी ने किया केंद्रों का अवलोकन दिए, आवश्यक दिशा निर्देश
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :–राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार सह जिला मिशन संचालक कलेक्टर के निर्देशन एवम् कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड पेटर्न परीक्षा समिति अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कक्षा पांचवी आठवीं के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम की परीक्षा में पांचवी में पर्यावरण विषय एवं आठवीं में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के 52 जन शिक्षा केंद्र के 196 परीक्षा केंद्र पर संपन्न हुई । कक्षा पांचवी आठवीं के 1654 विद्यालयों के 34070 परीक्षार्थियों में से 33688 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 382 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 500 से अधिक परीक्षार्थियों वाले शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्र चणकय हायर सेकेंडरी स्कूल एवं नेहरू स्कूल का अवलोकन किया एवं अवलोकन के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था हेतु केंद्र अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु अनुपस्थित परीक्षार्थियों को चिन्हित कर संबंधित शाला के शिक्षक छात्र को परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित कराए जाने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए । उक्त अवसर पर माइक्रो ऑब्जर्वर मनीष कटारे नीरज वाजपेई केंद्र पर साथ रहे।
ग्रामीण अंचल की परीक्षा केंद्रों का अवलोकन
विकासखंड नरसिंहपुर की ग्रामीण अंचल के परीक्षा केंद्रों का जिला परियोजना समन्वयक डॉ आरपी चतुर्वेदी ए पी सी यजुवेंद्र सिलावट द्वारा सिंहपुर बड़ा परीक्षा केंद्र । विकासखंड स्रोत समन्वयक ओ पी राय, बी ए सी ब्रजेश नेमा, आर एस ठाकुर द्वारा सिंहपुर बड़ा , भैंसा, बरपानी, उसरी के परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया गया विकासखंड नरसिंहपुर द्वारा जन शिक्षा केंद्र स्तर पर बनाया गया निरीक्षण द्वारा निर्धारित केंद्रों का सतत अवलोकन किया जा रहा है।
0 Comments