एक ग्राम चार शराब सेंटर,गर्त में खड़ी ग्रामीण जनता,जिम्मेदार कोई नहीं ग्राम उमरिया
शराब माफिया यशवंत कहार निवास
HR Times Newsनरसिंहपुर :- जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित विधानसभा नरसिंहपुर अंतर्गत आने वाला ग्राम उमरिया में अवैध कारोबार अटा पड़ा हुआ है और आबकारी अमला हाथ पर हाथ धर बैठा हुआ है। जबकि ग्रामीण जनता नशे में धुत होकर अपने परिवार को गर्त में ले जा रही है । जिससे ना तो जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार है, और ना ही विभागीय अमले को साहब, यदि यही सब होना है तो जबरजस्ती कार्यवाही के नाम खेल खेलना कहां तक मुनासिब है साब जी ।
एक ग्राम चार शराब सेंटर
यदि ग्राम पंचायत उमरिया ग्रह ग्राम को देखा जाए तो जैसे ही गांव के अंदर प्रवेश होते हैं तो पावर हाउस पर नजर डालें, उसके पीछे शराब दुकान का एक जखीरा देखने मिलेगा, जिसका संचालक मूल्लू कहार निवासी देवाकछार यह देसी और मसाले की शराब से गांव की जनता को सुबह से देर रात तक धूत किए हुए रहता है। वही हॉट बाजार के सामने भी देख लें साब तो दशरथ बंशकार भी कंपोजिट शराब कम नहीं बेच रहा है। और मेन रोड पर पान सेंटर के बाजू से अजय सोनी भी कम्पोजिट शराब को धुआंधार क्षेत्र में सप्लाई कर क्षेत्रीय जनता को निचोड़ रहा है। तनिक और आगे देखा जाए तो बरऊआ मोहल्ले में यशवंत कहार भी इन तीनों से कम नहीं है सीधी बात लोगों को यदि गले उतर जाए तो इन लोगों के दुकान का संचालन बंद होना चाहिए ग्राम वासियों के लिए शराब बंदी करवाना अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ओर ना तो जनप्रतिनिधि अपना ध्यानाकर्षण कर रहे हैं, और ना ही विभागीय अमला साब । जबकि सभी जिम्मेदार नागरिक इस आवाज को कई बार जिला मुख्यालय तक अपनी आवाज को बुलंद कर शराब दुकान बंद कराने की रैली तक निकल चुके हैं । लेकिन शीर्षक पर विराजमान जिम्मेदारों के कानों में आज तक जूं नहीं रेंग रही है। यह नरसिंहपुर विधानसभा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण विषय है ।
इनका कहना
नशा मुक्ति अभियान संस्था में पूर्व से में अध्यक्ष हूं और वर्तमान में मेरी पत्नी ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच हैं शराब के विरोध को लेकर ग्राम की महिलाएं वह बुजुर्गों सहित सैकड़ों की तादाद में कई बार शराब माफियाओं के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिसको लेकर कर शराब माफिया यशवंत कहार द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी बावजूद जिम्मेदार अधिकारीयो के कानों में जूं तक नहीं रेंगी जबकि जिम्मेदारों को तत्काल इस मामले को प्रभाव में लेकर शराब बंद कराने थी ।
सरपंच
ग्राम पंचायत उमरिया
राम बाई/यशवंत चंदू पटेल
0 Comments