विश्वकर्मा महापंचायत कल्याण बोर्ड के गठन की भोपाल में की गई घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा हम सब पर है। वे हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा का दुनिया के सबसे बड़े कारीगर के रूप में उल्लेख किया गया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। सभी मशीनरी एवं अन्य वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया है। वे निर्माण के देवता हैं। विश्वकर्मा समाज का गौरव प्राचीन और ऐतिसाहिक है। साथ ही समाज के लोग अत्यंत मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। राज्य सरकार समाज के उत्थान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ विश्वकर्मा समाज की बहनों को भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम को अपने निवास पर आयोजित विश्वकर्मा महापंचायत में समाज के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुं. विजय शाह सहित समाज के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। महापंचायत में संत भगवान शरण बापू, डॉ. तरण मुरारी बापू, लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे।
0 Comments