नथईये की अगुवाई, नरसिंहपुरियो में जमकर उत्साह, जगह जगह होगी फूलों की वर्षा व स्वागत

 कमलनाथ  के आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस बैठक संपन्न सुभाष पार्क
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :- गत दिवस पचौरी चौक सुभाष पार्क में कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष अजय दुबे के नेतृत्व अनुसार 19 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ  का आगमन हो रहा है इस संदर्भ में तत्कालीन बैठक आयोजित गई है सभी वरिष्ठजनों व युवाओं और सभी जिम्मेदारों के साथ अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्व सहमति पर  एक ही लक्ष्य निर्धारित कर  सभी कार्यकर्ताओं सहित  निर्णय लिया कि 19 मार्च रविवार को एकत्रित होकर हेलीपैड से अपने लाव लश्कर के साथ स्वागत करते हुए सर्वप्रथम प्रेस वार्ता करेंगे, फिर बूत कमेटी, मंडल कमेटी, सेक्टर कमेटी तक पहुंचेंगे ।
                  बैठक में सर्वप्रथम  पूर्व विधायक "सुनील जायसवाल"ने अपने वक्तव्य में कहां कि बड़ा ही अजीब संयोग बना पिछली बार भी हमारे हृदय सम्राट कमलनाथ जी आगमन 19 तारीख दिन रविवार को हुआ था और संयोगवश ऐसा ही फिर हुआ, वही  तारीख वही दिन इत्तेफाक ए तय । हम सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे  कांग्रेस परिवार के एक-एक कार्यकर्ता तक और क्षेत्रीय आवाम को समझाने की कोशिश कर रहे हैं आज जनता उदार बैठी है हमें चुनौती के तौर पर लेना होगा हमारी लड़ाई बीजेपी से है। आज महंगाई के विरोध को लेकर जनता में भारी आक्रोश है चाहे पेट्रोल हो डीजल हो गैस खाद्य पदार्थों जैसे चीजों पर भाजपा सरकार ने इतने टैक्स लगा रखे हैं जो आम आदमी के बस मैं नहीं रहता है भाजपा सरकार को सोचना चाहिए कि सास भी कभी बहू थी यह भाजपा बार-बार भूल रही है । 

              तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष रूद्रेश तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के आगमन पर भारी प्रदर्शन होगा कि भाजपाई देखते रह जाएंगे कमलनाथ जी तो कहते हैं कि नरसिंहपुर मेरा पड़ोस है यदि हमारी सरकार बनती है तो जिले का विकास निश्चित है। अभी हाल हमारा लक्ष्य कार्यक्रम को सफल बनाने का है जिसमें तकरीबन 10,000 के ऊपर का लक्ष्य हम सभी साथियों ने बनाया है कांग्रेश परिवार के वरिष्ठ व युवा साथी सभी उसी व्यवस्था में जोरों से लगे हुए हैं और लाखन सिंह पटैल लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी के कद्दावर नेता है हम सब मिलकर इतिहास बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 
        अंतः वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. संजीव चांदोरकर ने कहा कि 2003 तक हमारा जिला कांग्रेश का गढ़ था ना जाने किसकी नजर लग गई, तब से लगातार प्रयास के बाद भी विफल हुए, लेकिन लगातार संघर्ष जारी रहेगा हम सब एक हैं मिलकर कार्य करें 2018 के चुनाव से हम लगातार ग्रामीण क्षेत्र से जीत रहे हैं शहर में ही हारे हैं यदि कार्यक्रम में नगर से भीड़ बड़ी तो जीत सुनिश्चित होगी । सरकार बदलने को तो प्रदेशभर की जनता तैयार है। हमें सिर्फ पटकनी मारनी है । हमारे यहां 15 साल से विधायक बने बैठे हैं विकास के नाम पर एक कन्नी मसाला तक नहीं लगा जुम्मा जुम्मा एक ट्रेन ओवरनाइट करेली क्या स्टॉप करा लिया ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं की मदारी कोई खेल खिला रहा हो ।

Post a Comment

0 Comments