आत्मा को सशक्त बनाने के लिए कराई भटिया टोला में मेडिटेशन अनुभूति
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :- महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर के तत्वावधान में विगत 5 फरवरी से निरंतर क्रमशः गांव शहर गली मोहल्ले घर-घर में विश्व शांति हेतु शिव "का ध्वजारोहण एवं शिव संदेश देकर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उपक्रम में महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड भटिया नरसिंहपुर में बी के प्रीति बहिन जी के सानिध्य में बाजे गाजे के साथ अनेक स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शिव संदेश शोभा यात्रा निकाली गई,संस्था से जुड़े लोगों के घर ध्वजारोहण किया गया। लोगों में बड़ा उल्लास दिखाई दिया । इसके बाद खेरापति मढिया में प्रवचन का भव्य शुभारंभ बीके प्रीति बहिन ,बीके विधि बहिन, पार्षद देवेंद्र जी ,बुजुर्ग गिरधारी दादा जी सहित संस्था के सदस्य तथा अनेक गणमान्य नागरिक बंधुओ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया, कन्याओं ने मन मोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, इस अवसर पर बहिन जी ने दिव्य प्रेरणादाई उदबोधन के साथ आत्मा को सशक्त बनाने के लिए राजयोगा मेडिटेशन की गहरी अनुभूति कराई । सभी ने इस दिव्य अलौकिक प्रेरणादाई कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए l
0 Comments