नागरिक उपभोक्ता मंच से पुनः उठी गाडरवारा को जिला बनाने की मांग

गाडरवारा जिला बनाए जाने की मुहिम में श्री राय ने दिया अपना समर्थन

 संपादक हेमराज विश्वकर्मा

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR Times  Newsसालीचौका :- विगत दिवस नागरिक उपभोक्ता मंच के तत्वधान में गल्ला मंडी मैं बैठक आयोजित हुई । एवं बैठक में तहसीलदार द्वारा उद्बोधन में सभा में उपस्थित सभी वर्गों और दलों से आए लोगों को समर्थन देते हुए कहा कि प्रशासनिक तौर पर हम आपकी इस मुहिम का समर्थन करते हैं और मुहिम के बड़े कार्यक्रम में सभी वक्ताओं को अपने अपने विचार रखेंगे । इसी तारतम्य में रंग कला को आगे बढ़ाते हुए श्री राय सालीचौका ने अपने विचार रखे कि  गाडरवारा को जिला बनाने से पूरे क्षेत्र की जनता लाभान्वित रहेगी और सभी विकास कार्यो की गति में तेज हो जाएगी, 
            इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा जननायक जनता हितेषी जनसेवक प्रखर राय सहित क्षेत्रीय जनसेवक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, पत्रकार साथी, एवं क्षेत्र के आम नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments