जनपद पंचायत में 35 जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न
HR Times Newsसालीचौका :- विधानसभा गाडरवारा अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना अंतर्गत जनपद पंचायत चीचली, नगर परिषद सालीचौका एवं नगर परिषद चीचली के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनाँक 06/03/2023 को जनपद पंचायत चीचली प्रांगण में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कन्या विवाह के 30 जोड़ों एवं कन्या निकाह के 07 जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
तथा प्रत्येक जोड़े को 38 हजार के उपहार प्रदान किये गए तथा 11,000/- रुपये का चेक प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व वि.गोविंद सिंह पटेल,पूर्व वि, श्रीमती साधना स्थापक, सासंद प्रतिनिधि रामनारायण बड़कुर,राकेश सिलावट अध्यक्ष नगर परिषद सालीचौका,समाजसेवी सुरेन्द्र राय,श्रीमती छोटीबाई बड़कुर उपाध्यक्ष नगर परिषद श्रीमती किरण मेहरा पार्षद,भवानी प्रसाद शर्मा सीएमओ सालीचौका के साथ नगर परिषद चीचली एवम सालीचौका के भाजपा गणमान्य नागरिक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
0 Comments