कार्यकारी अध्यक्ष बैठक से रहे नदारद ,19 को कुंभकरण की नींद से जगाने आ रहे कमलनाथ
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :-जिला कांग्रेस वैसे तो आपसी गुटबाजीयों के चक्कर में पहले से ही जूझ रही थी, वर्तमान में देखा जाए तो जिलाध्यक्ष परिवर्तित होने के बावजूद भी जिला कांग्रेस की जमीनी हकीकत जस की तक बनी हुई है । कांग्रेश आज भी कुंभकरणी नींद से दूर नहीं है। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में पुनः देखने मिल सकता है ।
आगामी चुनाव में गुटबाजी के कारण पुनः पड़ सकता भुगतना
अभी भी गुटबाजी के चलते यह देखा जा रहा है कि बहुत सारे निर्वाचित प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्हें सूचना नहीं दी गई है और हैरानी की बात यह है की जिले में चार कार्यकारी जिला अध्यक्ष है चाहे चंद्रशेखर साहू हो या प्रदीप रघुवंशी या फिर अशोक काबरा सत्य प्रकाश परिहार जैसे जिम्मेदार लोगों को ही बैठक की सूचना ना देना या बैठक में आमंत्रण न देना कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में घातक सिद्ध हो सकता है यदि सूचना दी होती तो बीते दिवस कांग्रेस की बैठक से यह जिम्मेदार लोग नदारत क्यों रहते रहे ? इतना ही नहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप मानसाता एवं महेंद्र पटेल को भी कांग्रेस की बैठक की सूचना तक नहीं दी गई इसीलिए यह जिम्मेदार लोग बैठक से नदारद रहे। गजब बात यह है कि कार्यकारी जिलाध्यक्ष को वर्तमान जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित बैठक की सूचना तक ना देना । हालात यही रहे तो कांग्रेस पार्टी को जिले में कैसे मजबूत रहेगी यहां आ रहे कांग्रेश पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के लिए विचारणीय विषय है । रही बात लाखन सिंह पटेल की तो यह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे और अभी भी विधानसभा प्रत्याशी माने जा रहे हैं इसी कारण इनको बैठक में बुलाया गया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि जिले में पार्टी मृत से कम नहीं मानी जा रही है अब पुनः कांग्रेश को जगाने की हुंकार के लिए बैठक में उपस्थित सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली है कि 19 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का नरसिंहपुर आगमन हो रहा है जिसमें जिले की कांग्रेस को ऑक्सीजन मिलेगा । और रेंग रहे कांग्रेसी नेतो को जगाने का कार्य किया जाएगा ।
0 Comments