ग्राम पंचामा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News सालीचौका :- समीपस्थ साले चौका अंडर 18 प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम पचामा में 20फरवरी 2023से ग्राम के किसान नेता जगदीश पटेल के द्वारा उद्घाटन कर शुरुआत हुई।
प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया जिसके फाइनल में पचामा एवं गोलगांव की टीम रही, आज 1मार्च को दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में गोलगाँव की टीम विजय रही।
किसान नेता जगदीश पटेल द्वारा विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 3100 रु एवं शील्ड गोलगांव के कप्तान लखन लाल को , उपबिजेता टीम के कप्तान शेरू वर्मा को 1500रु एवं शील्ड अजय देशपग्गार द्वारा, मेन आफ द मैच सीरीज ओम जी गोलगांव को शील्ड तुलसीराम श्रीवास द्वारा, मेन आफ द मैच ओम जी गोलगांव को शील्ड देवेन्द्र ढिकवार द्वारा, बेस्ट कीपर शेरू वर्मा पचामा को शील्ड प्रकाश सुरैया द्वारा, बेस्ट बालर सुंदरम जी गोलगांव को शील्ड गोविंद मास्टर द्वारा, बेस्ट फील्डर मनीष कुमार पचामा को शील्ड ठाकुर प्रसाद मुकद्दम द्वारा, बेस्ट केचर अनुराग वर्मा को उमेद ढिकवार द्वारा प्रेषित कर सम्मानित किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि जगदीश पटेल ने सम्बोधित करते हुए प्रतियोगित में भाग लेने वाली सभी 32टीमों को शुभकामनाएं दी, खेल में हार जीत होती ही है आगे सभी टीम फाइनल में आने प्रयास करेंगी। अंडर 18 प्लास्टिक बाल प्रतियोगिता का प्रदर्शन तीन हजार एक सो नहीं तीन लाख के पुरूस्कार से होने वाली प्रतियोगिताओं से कम नहीं है जो बच्चे अपने परिवार में आश्रित हैं खर्च की वजह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते आज उन्हें मोका मिला। विजेता टीम, उपबिजेत टीम सहित आयोजक समिति एवं सहयोग करने वाले अंपायर एवं दर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया।
0 Comments