प्रेम,शांति,खुशी,आनंद,उमंग उत्साह में सराबोर झूमते नाचते दिव्य संस्कार भवन में होली का पर्व मनाते हुए नजर आए परमात्मा प्रेमी

 प्रजापिता ब्रह्माकमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन मैं संचालिका ब्रह्म कुमारी कुसुम दीदी के सानिध्य में अनोखे ढंग से मनाई होली
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन में होली का त्यौहार क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी के पावन सानिध्य में अनोखे ढंग से आहूत किया गया । इस अवसर पर होली का आध्यात्मिक अर्थ बतलाते हुए दीदी ने कहा की होली के 3 अर्थ होते हैं ,एक होली अर्थात पवित्र बनना, दूसरा होली अर्थात परमात्मा के हो जाना ,तीसरा होली अर्थात बीती सो बीती करना । पुरानी बातो के बैर भाव को भुलाकर सच्चे स्नेह प्यार के रंग में रंगना और रंगाना ही सच्ची होली मनाना है। इसी प्रकार आध्यात्मिक अर्थ के साथ होली मनाने से समाज में प्रेम ,शांति ,सद्भावना और भाईचारे में वृद्धि होगी। इसी तारतम्य मैं श्रद्धेय दीदी जी ने परमात्मा की याद में पिचकारी से गुलाब जल की शीतल फुहार एवं सुगंधित पुष्पों की वर्षा करके अनोखे ढंग से होली मनाई। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रभु प्रिय आत्माएं प्रेम , शांति ,खुशी , आनंद एवं उमंग उत्साह मैं सराबोर होकर झूमते नाचते  हुए होली का पर्व मनाते हुए नजर आए ।एवं सभी नगर वासियों को ज्ञान की गुलाल लगाने की, परमात्मा रंग में रंगने की तथा सुख, शांति ,समृद्धि, एवम स्वास्थ्य संपन्न रहने की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments