मंडल अध्यक्ष करेली भाजपा ने प्रशासनिक कार्य में बाधा व पत्रकार से अभद्रता गाली गलौज पर दर्ज f.i.r. करेली

पत्रकार से की गई अभद्रता, व प्रशासनिक कार्य मैं बाधा डालने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत चौहान पर हुई f.i.r.

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर  :- विगत दिवस नगरपालिका द्वारा की जा रही अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान भाजपा के करेली नगर मंडल अध्यक्ष रजत चौहान ने आपा खो दिया और शिकायतकर्ता व पत्रकारों से अभद्रता कर दी जिसकी वीडिया शोसल मीडिया मे भी वायरल हुआ । उक्त घटना मे पत्रकार संघ द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया जिस पर थाना करेली में मामला दर्ज किया गया।

मामला इस प्रकार

जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर हुई अतिक्रमण की शिकायत की कार्यवाही के दौरान पीड़ति व्यक्ति सहित मौजूद पत्रकार व शिकायतकर्ता पर करेली भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा की गाली गलौच के विरोध में पत्रकारों ने इस अशोभनीय कृत्य पर लिखित शिकायत करते हुए करेली थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया साथ ही मौजूद सदस्यों ने अतिक्रमण की कार्यवाही में व्यवधान पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने और मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की ।

"करेली थाने में हुआ मामला दर्ज

शिकायतकर्ता द्वारा थाना करेली में रजत चौहान के विरूद्ध मामला दर्ज कराया ।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रजत चौहान मंडल अध्यक्ष द्वारा केवल शिकायतकर्ता व पत्रकार से ही अभद्रता नही की है बल्कि शासकीय कार्य मे भी बाधा उत्पन्न की है नियमानुसार नगरपालिका दल पूर्ण रूप से प्रशासनिक कार्रवाई करने के लिये पहुंचा था लेकिन उपद्रव व अभद्रता के कारण बिना कार्रवाई के वापिस आना पड़ा जो निदंनीय है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कायदे के अनुसार नगरपालिका अधिकारी द्वारा शासकीय कह पाऊंगा। कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराना चाहिये।

भाजपा की ओर से नही की गई कोई कार्रवाई

आला पार्टी पदाधिकारी एवं संवैधानिक पद पर विराजमान जिलाध्यक्ष सांसद विधायक जैसे लोगों को उक्त मामले की जानकारी होते हुए भी न्याय ना करना कहीं ना कहीं पार्टीगत उक्त मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है यदि पार्टी के शीर्ष पर विराजमान न्यायशील नहीं रहेंगे तो पार्टी की छवि भी तो धूमिल ही होगी साहब ? जिला भाजपा द्वारा कोई निर्णय ना लिया जाना समझ से परे है । नीति और नियम की बात करने वाली सत्ताधारी पार्टी उक्त मामले में कार्रवाई करने में क्यों पीछे हट रही है । सूत्रों के अनुसार वैसे तो भाजपा में विराजमान दर्जनों लोग शासकीय भूमि पर कब्जा कर भाजपा पार्टी का नाम रोशन कर रहे हैं और कहते हैं कि पार्टी की रीति नीति सही है । तो इन लोगों को अमल करवाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी कौन है जो इन पर रोक लगा सके की शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा ना करें क्या जिला अध्यक्ष जी बता सकेंगे यदि बता सकते हैं तो उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करें जो अवैध कब्जा धारियों से शासकीय जमीनों को मुक्त करा सकें। जो काम सत्तारूढ़ पार्टी को करना चाहिए वह है विपक्ष कर रहा है ।

Post a Comment

0 Comments