खेलो इण्डिया तैराकी में डॉ. अंजीता वर्मा तकनीकी अधिकारी नियुक्त
HR Times News नरसिंहपुर :—भारतीय तैराकी संघ द्वारा 03 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के सफल आयोजन के लिए प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल, भोपाल में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए जिले की एम एल बी विद्यालय नरसिहपुर कि व्यायाम शिक्षक डा अंजीता वर्मा नरसिहपुर को तकनीकी अधिकारी (न्यायाधीश / रेफरी / टाइम कीपर) के रूप में कार्य करने के लिए चुना गया है। तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त होने पर जिले व संस्था के लिए सम्मान की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए चुना गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल क्रीड़ा अधिकारी, संकुल प्राचार्य श्रीमती विनीता पांडे समस्त स्टॉफ द्वारा डा अंजीता वर्मा को शुभकामनाएं दी गई।
0 Comments