चौकसे हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में परिचय के लिए नहीं मोहताज अमित

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक और ,नरसिंहपुर जिले को मिली बड़ी सौगात 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times  News नरसिंहपुर :- जिला मुख्यालय में एक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिये बड़ी उपलब्धि मिली हम आपको बता दें कि सर्वसुविधायुक्त बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की श्रंखला में नरसिंहपुर में  रविवार को चौकसे अस्पताल शुभारंभ हुआ ।  अस्पताल का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल, पूर्व विधानसभा गोटेगांव विधायक एनपी, प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति काकोडिया, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर नीरज दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के आतिथ्य में किया गया।  इस अवसर पर अतिथियों ने चौकसे हॉस्पिटल  को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बेहतरीन सौगात बताया।  उन्होंने कहा कि डॉक्टर अमित चौकसे का नाम चिकित्सा के क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं है । डॉक्टर अमित ने तत्परता, व ईमानदारी कुशलता से पीडित जनों की सेवा की है।  जिला चिकित्सालय में कोविड अवधि के दौरान भी इस जिले के बाशिंदे उनकी सेवाभाव से रूबरू हुए हैं।  अब उनका यह हॉस्पिटल पीडितों की सेवा करेगा, इस हॉस्पिटल के खुलने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ स्वास्थ्य संबंध परामर्श भी मिलेगा।  कार्यक्रम में अस्पताल के संचालक हरभजन सिंह खनूजा ने स्वागत भाषण किया , तदोपरांत अथितियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। गौरतलब है कि इस अस्पताल में जिले के नामी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।  यहां एमडी मेडिसिन, श्वास, हृदय, मधुमेह, ऊदर, एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ अमित चौकसे के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.  सोनल  चौकसे भी अपनी सेवा देंगी। अस्पताल का संचालन हरभजन सिंह खनूजा "लकी भैया" करेंगे। हॉस्पिटल में सुविधाओं से लैस उपकरणों साथ एक्सरे, सोनोग्राफी, ईको, ईसीजी और सभी प्रकार की खून- पेशाब की जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।

Post a Comment

0 Comments