वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जबलपुर ने नर्मदापुरम संभाग को दी करारी शिकस्त
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :– जबलपुर में आयोजित शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व्हालीवाल प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की ओर से मनीष कटारे की अगुआई में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। उल्लेखनीय है जबलपुर संभाग की व्हालीवाल टीम में नरसिंहपुर के 6 खिलाड़ी मनीष कटारे,अनुज जेन,अमित कहार, संदीप तिवारी,नीलेश मालवीय,नीरज आर्मो खेल रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा देवेश वैध सहित समस्त शिक्षा परिवार द्वारा उज्ज्वल जीत की शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की है
0 Comments