सी एम राईज स्कूल में, कक्षावार हुई चयन प्रक्रिया "रखी गई पूर्ण पारदर्शिता"

*सी एम राइज एस डी एम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में लाटरी के माध्यम से पूर्ण  पारदर्शिता से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न* 
 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR  Times Newsनरसिंहपुर  :– कलेक्टर नरसिहपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को शासकीय सी एम राइज एस डी एम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में लाटरी के माध्यम से सत्र 2023–24 हेतु प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राचार्य प्रभात मिश्रा ने बताया कि संस्था में उपलब्ध सीट संख्या के विरुद्ध अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण लाटरी प्रक्रिया अपनाई गई।

 *कक्षावार आवेदन जो प्राप्त हुए* 

पहली में रिक्त 40 सीटों के विरुद्ध 155 आवेदन प्राप्त हुए, कक्षा दूसरी में रिक्त 10 सीटों के विरुद्ध 86 आवेदन प्राप्त, कक्षा चौथी में रिक्त 17 सीटों के विरुद्ध 101 आवेदन प्राप्त, सातवीं में अंग्रेजी माध्यम की रिक्त 05 सीटों के विरुद्ध 30 फॉर्म प्राप्त हुए तथा हिंदी माध्यम की रिक्त 17 सीटों के विरुद्ध 29 आवेदन प्राप्त हुए कक्षा नौवीं की अंग्रेजी माध्यम की रिक्त 40 सीटों के विरुद्ध 80 आवेदन प्राप्त हुए तथा कक्षा ग्यारहवीं में 44 आवेदन प्राप्त हुए।

 *चयन में रखी गई पूर्ण पारदर्शिता* 

संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया पालको व आवेदन कर्ताओं के समक्ष पूर्णत: पारदर्शी माध्यम से संपन्न हुई । प्रवेश हेतु सूची सूचना पटल पर चस्पा की गई है।   *पात्र बच्चों के आवश्यक दस्तावेज की तिथि* 
 समस्त पात्र बच्चों से दिनांक 22 फरवरी 2023 तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अंततः हम बता दें कि
शासकीय सी एम राइज एस डी एम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर के समस्त स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा ।

Post a Comment

0 Comments