विद्यालय अकादमिक अवलोकन में कठिन बिंदुओ का समाधान जारी
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :–अकादमिक अवलोकन का मुख्य उद्येश्य प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण अधिगम और शिक्षण को सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थी और शिक्षक को बेहत्तर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन, विकासखंड नरसिहपुर के विकासखंड स्रोत समन्वयक ओ पी राय के मागदर्शन में विकासखंड नरसिहपुर के कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यालयों का अकादमिक अवलोकन समस्त बी ए सी, सी ए सी द्वारा सप्ताह में दो दिन अकादमिक अवलोकन हेतु सुनिश्चित कर अवलोकन जारी है जिसमें संबंधित विद्यालय में कक्षा प्रारंभ के पूर्व बुनियादी दक्षताओं के विकास हेतु कराये जा रहे अभ्यास का अवलोकन, कक्षा शिक्षण को इस तरह सुनियोजित किया जाना है कि प्रत्येक कालखंड में 10-15 मिनट का उपचारात्मक शिक्षण किया जा रहा है कि नहीं, अर्द्धवार्षिक आकलन में विद्यार्थियों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की रैंडम चेकिंग, समस्त शासकीय योजनाओं का निरीक्षण एवं पालन सुनिश्चित है कि नहीं, अधिकारियों द्वारा दिए गए टीप (फीडबैक) का परिपालन कितना हुआ,विद्यालयीन गतिविधियों का अवलोकन करना, छात्रों की बुनियादी दक्षताओं को जांचना । निपुण भारत के तहत अंकुर मिशन की हिंदी,गणित, अंग्रेजी की वर्कबुक, एटग्रेड पर निर्धारित सप्ताह के अनुसार सप्ताह, दिवस की गतिविधि, आवधिक आंकलन प्रपत्र, ट्रेकर पर विधार्थी की वास्तविक स्थिति और उसमे सुधार हेतु अकादमिक अमले द्वारा विषय शिक्षकों एवम छात्रों से व्यक्तिगत चर्चा कर कठिन बिंदुओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है ताकि जिला कक्षा 5 एवम 8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके उक्त अकादमिक अवलोकन बी आर सी ओ पी राय, बी ए सी मनीष कटारे, नीरज वाजपेई, ब्रजेश नेमा, यजुवेंद्र सिलावट, आर एस ठाकुर एवम जनशिक्षक आर पी शर्मा, एच पी कोरी, संजय मेहरा, राजकुमार कुशवाहा, सहित जन शिक्षा केंद्र के समस्त जनशिक्षक द्वारा आनलाइन अकादमिक अवलोकन जारी है।
0 Comments