शासकीय चरनोई,नाले,खलियान भूमि मुक्त कराने ज्ञापन देकर पहल की किसान नेता ऋषिराज पटेल

8 एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ऋषि राज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा  9893254210

HR Times News नरसिंहपुर   ग्राम लुहारी तहसील गोटेगांव में स्थित तकरीबन 8 एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने ग्राम पंचायत कापखेड़ा सरपंच, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13, को किसान नेता ऋषिराज पटेल एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार पंकज मिश्रा को ज्ञापन दिया जिसमें मौजा लुहारी, पटवारी हल्का नंबर 9, राजस्व निरीक्षक मंडल करकबेल, तहसील गोटेगांव में स्थित शासकीय भूमि चरनोई, खलिहान, नाला के लिए आरक्षित भूमि पर ग्राम लुहारी, ग्राम बरगी एवं ग्राम बेलखेड़ा के कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण करके स्वयं के उपयोग में लिया जा रहा है उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से सभी ग्राम वासियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है ना तो ग्राम में पशुओं के लिए चारागाह के लिए जगह बची है ना ही ग्रामीणों के बच्चों के लिए खेल मैदान हैं और भू माफियाओं द्वारा इस पर अतिक्रमण करके स्वयं के उपयोग में ले कर फसल लगाकर खेती किए जा रहे है। सभी आवेदकगणों ने तहसीलदार से आग्रह किया कि आवेदन पत्र स्वीकार कर सहानुभूति पूर्वक विचार कर अधीनस्थ कर्मचारी राजस्व निरीक्षण एवं हल्का पटवारी से जांच करवाकर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटवाए जाने की कृपया करें एवं न्यायालय जो उचित समझे वह कार्रवाई करें ।
गोटेगांव तहसीलदार पंकज मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीमांकन करने एवं कब्जा हटवाने राजस्व निरीक्षण के नेतृत्व में 4 पटवारी का दल गठित कर आदेश जारी किया है।
ज्ञापन सौंपते समय सरपंच चुरामन सिंह चड़ार, जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह गुमास्ता किसान नेता ऋषिराज पटेल रविंद्र सिंह लोधी सहित ग्राम लुहारी के ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments