छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :– जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर पर जिस विषय में परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की जिले के उन समस्त प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की विषय प्रश्नमंच, हिंदी की परीक्षा ओ एम आर शीट पर नेहरू उच्च माध्य विद्यालय एवम् कन्या उच्च माध्य विद्यालय एम एल बी नरसिहपुर में दो पारी में प्रथम दिवस की परीक्षा संपन्न हुई। जिला नोडल अधिकारी आर पी चतुर्वेदी, सहायक नोडल अधिकारी यजुवेंद्र सिलावट ने बताया की समस्त बी आर सी,बी ए सी,जनशिक्षकों ,शिक्षकों एवम् पालकों के सहयोग से प्रथम दिवस परीक्षा विधिवत संपन्न हुई। समिति के सभी लोकसेवकों द्वारा कर्म ही पूजा के भाव के साथ सभी छात्र छात्राओं, पालकों, एवम् शिक्षकों का तिलक पुष्पहार से आत्मीय स्वागत, भोजन व्यवस्था में अपनी जिम्मेवारी का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया जा रहा है, जिससे आज प्रथम दिवस की ओलंपियाड परीक्षा में बस द्वारा प्रतिभागियों को सुरक्षित लाने ले जाने की व्यवस्था भी की गई जिससे समय पर परीक्षा सफल संपन्न हुई।
प्रथम दिवस की जानकारी देते हुए बी आर सी ओ पी राय ने बताया कि 23फरवरी को आयोजित परीक्षा में एम एल बी केंद्र पर पहली पारी में प्रश्नमंच के पेपर में 208 में से 197 उपस्थित 11 अनुपस्थित रहे दूसरी पारी में हिंदी विषय 208 में से 200 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 8 अनुपस्थित रहे। माध्यमिक के छात्र छात्राओं की 95% उपस्थिति रही।
नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं का पहली पारी में कक्षा दूसरी व तीसरी का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ जिसमें 208 में से 200 उपस्थित एवं 8 अनुपस्थित, दूसरी पारी में कक्षा 4 व 5 के अंग्रेजी विषय में 209 में से 199 उपस्थित 10 अनुपस्थित रहे।
प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं की 96% उपस्थिति रही ।
ओएमआर शीट पर परीक्षा देकर लौट छात्र छात्राओं के चेहरे खिले दिखे।
परीक्षा पूर्व बी ए सी मनीष कटारे, नीरज वाजपेई, बृजेश नेमा, समीर त्यागी, रविशंकर ठाकुर, जन शिक्षक आरपी शर्मा, एचपी कोरी, राजकुमार कुशवाहा, संजय मेहरा, दीपक श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों द्वारा नौनिहाल बच्चों का उत्साहवर्धन कर परीक्षा माहौल को उत्सव में बना दिया। 24 फरवरी को ओलंपियाड प्रतियोगिता का अंतिम दिवस जिसमें छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया जाएगा

0 Comments