श्रीमद् भागवत कथा सुनकर भक्तिमय हुआ नईगढ़ी क्षेत्र
HR Times News नरसिंहपुर श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में आज आचार्य गोपाल दास महाराज के मुखारविंद से आज सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोता भक्ति मई से मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे, चतुर्थ दिवस के कथा में पूज्यनीय आचार्य कथाव्यास गोपालदास महाराज ने कथा में आज श्री बामन रूप में भगवान का जन्म, सगर की उत्पति , भगवान श्री राम का अवतरण, भगवान श्री कृष्ण अवतरण की कथा का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि भाग्योदय होने पर ही पुण्य जन्म के कर्मों से ये सब प्राप्त होता है, और श्री मदभागवत अर्थात भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तप प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है, जिसे हर व्यक्ति को धारण करना चाहिए ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो और मनुष्यजन्म की सार्थकता हो। भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए समय समय पर प्रेरित करते हैं। भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है,
इस कार्यक्रम में आयोजक मनोज गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता, अभय विश्वकर्मा ,अजीत उर्मालिया, नीरज विश्वकर्मा, दुर्गाशंकर पुरी उप सरपंच डिहिया, रज्जन पटेल, आलोक उर्मालिया ,अशीष शुक्ला , सुजीत पटेल, एव भारी संख्या में श्रद्धालु एव भक्त जन उपस्थित रहे ।
0 Comments