5 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव संपूर्ण जिले में गांव व शहर गली मोहल्लों में निरंतर क्रमशः प्रतिदिन अनुसार मची धूमधाम

शिवभक्त डा देवेंद्र वर्मा जी के चिकित्सालय में शिवरात्रि महोत्सव की धूम 


 संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर  :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर के तत्वावधान में विगत 5 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव संपूर्ण जिले में गांव शहर गली मोहल्लों में निरंतर क्रमशः प्रतिदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी क्रम मे डॉक्टर देवेंद्र वर्मा जी के चिकित्सालय में विश्व शांति विश्व एकता और सद्भावना का संदेश देने हेतु शिव ध्वजारोहण एवं शिव "का संदेश देने हेतु ब्रह्माकुमारी बहन जी के पावन सानिध्य में प्रवचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे ब्रह्माकुमारी बहन जी ने प्रेरणादाई दिव्य उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भ्राता महंत प्रीतमपुरी जी ,भ्राता डॉ देवेंद्र वर्मा जी ,भ्राता डॉ बीएस यादव जी ,नेहरू वार्ड पार्षद बहन श्रीमती रेखा राय ,शंकर वार्ड पार्षद बहन पूजा कश्यप ,भ्राता ओपी पटेरिया जी सहित  नगर के अनेक गणमान्य नागरिक बंधुओं तथा श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन बहन आरती राव कथा समस्त नेहरू वार्ड शंकर वार्ड वासी बीके भाई बहनों ने किया।

Post a Comment

0 Comments