पीड़िता द्वारा छेड़खानी के आरोपी को दी जा रही रही है धमकियां
जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी या मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने का भरोसा दिया जा रहा है वही दूसरी ओर जिस तरह महिलाओं के साथ मनमानी करने वालों के हौसला बुलंद होते हुये देखे जा रहे है उसके चलते पीड़ित महिलाये अपने आपको असुरक्षित महसूस करने से नहीं चूक रही है ?
HR Times News सालीचौका - बीते दिवस कुछ इसी प्रकार की सच्चाई सालीचीका पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले अर्जुनगांव में देखने मिल रही है जहां पर एक मनचले द्वारा विवाहित महिला के साथ की गई छेड़खानी की शिकायत पर दर्ज हुये मामले को लेकर आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकी देने से नहीं चूक रहा है। जिसके चलते पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगाते हुये सुरक्षा मांगने के लिये मजबूर होना पड़ा । घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बीते दिवस सालीचौका क्षेत्र के अर्जन गांव निवासी एक विवाहित महिला द्वारा जिला मुख्यालय स्थित महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये बताया गया था कि उसी गांव निवासी जग्गू गुर्जर नामक युवक द्वारा उसे लगभग एक माह से लगातार परेशान कर रहा है। इसी प्रकार 26 जनवरी को जब प्रार्थिया अपने घर में अकेली थी तभी दोपहर को 3 बजे के लगभग अपने घर के आगंन में झाड़ू लगा रही थी, उसी दौरान आरोपी द्वारा अकेलेपन का फायदा उठाते हुये प्रार्थिया के साथ जम्मू गुर्जर द्वारा बुरी नियत से हाथ पकड़ते हुये छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया, परंतु अचानक पीड़िता के परिजनों के घर आ जाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया, पीड़िता ने जिसके चलते संपूर्ण घटना से अपने परिवार जनों को अवगत कराया, तत्पश्चात पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत महिला पुलिस थाने में किये जाने पर पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत के चलते आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं के तहत मामला कायम करते हुये जांच में लिया गया है। मनचले की हरकतों से परेशान पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा आरोपी के खिलाफ महिला थाना नरसिंहपुर में दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर आरोपी जग्गू गुर्जर द्वारा 30 जनवरी को अचानक मेरे घर पर आकर मुझे जाने से मारने की धमकी देते हुये बोला की तेरे द्वारा मेरे खिलाफ की गई शिकायत पर यदि राजीनामा नही लगाया गया तो तेरी इज्जत खराब कर दूंगा, और तुझे जान से मारने से नही चुकूगा ? इस तरह आरोपी द्वारा प्रार्थया द्वारा की गई शिकायत के चलते लगातार धमकी दिये जाने के कारण पीड़ित महिला सहित पूरा परिवार दहशत में है। और पीड़िता खतरा बना रहता है पीड़िता ने चिंता जताते हुये सख्त कार्यवाही की गुहार लगाते हुये कहा कि वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है । इस तरह मनमानी की शिकार महिलाओं को जिस तरह आरोपी द्वारा धमकी देते हुये परेशान किये जाने के बाद भी पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही नहीं किये जाने का परिणाम है कि आरोपी के हौसले बुलंद होते चले जा रहे है। तो दूसरी ओर पीड़िता का परिवार दहशत की स्थिति में गांव छोड़ने के लिये मजबूर होते हुये गांव से जाना पड़ रहा है ? इस तरह महिला के साथ मनमानी करने वाले आरोपी के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व से ही आरोपी के खिलाफ इस तरह छेड़खानी सहित अनेक मामले पुलिस थाने में दर्ज चले आ रहे है। मगर इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही न होने के चलते उसके हौसले इतने बुलंद देखे जा रहे है। कि वह खुलेआम सोसल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुये क्षेत्र में अशांति का महौल निर्मित करने से नहीं चूक रहा है...?
0 Comments