नायब तहसीलदार द्वारा पंचनामा के विरुद्ध हठधर्मों ने आंगनवाड़ी की जमीन पर किया पुनः कब्जा



दबंगई के चलते किया जा रहा आंगनवाड़ी के लिए दान में दी गई जमीन पर कब्जा

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर जिला प्रशासन का ढुलमुल रवैया जिले की आवाम को सिर्फ पीड़ा के अलावा और कुछ नहीं दे पा रहा है  जिले की जनता मुखिया से एक आस लगाए होती है कि हम जनसुनवाई में शिकायत देंगे तो तुरंत सुनवाई होगी लेकिन कई आवेदनों में कलेक्टर के आदेशो के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा ढील डाल देना या फिर कहीं से धन लाभ अर्जित की आस लगा लेना  शोभानीय नहीं है ।

HR Times News नरसिंहपुर   :- जिला मुख्यालय समीपस्थ तकरीबन 30 कि.मी.दूर ग्राम पंचायत करकबेल बस्ती में संतोष आत्मज सुंदरलाल श्रीवास्तव द्वारा  मौजा करकबेल बस्ती पटवारी हल्का नंबर 13 की आबादी में स्थित भूमि जिसका खसरा नंबर 49 रकबा 30×60=1800 वर्ग फुट भूमि ग्राम पंचायत को आंगनवाड़ी निर्माण हेतु दान में दी थी, लेकिन दुर्भाग्य है जिला प्रशासन का शिकायत मिलने के बावजूद भी आज तक उक्त आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और दबंगई के चलते महेश/हीरालाल शुक्ला, विजय/हीरालाल,बैनी/ हीरालाल, दीपक/महेश शुक्ला,अद्दू /विजय शुक्ला,सचिन/शिव नारायण शुक्ला द्वारा आंगनवाड़ी के लिए दी गई जमीन को हड़प लिया गया है और अभी निर्माणाधीन कार्य चल रहा है। और जिला प्रशासन में विराजमान जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारीयो को चाहिए कि चल रहे निर्माणाधीन कार्य को तत्काल रोका जाए, ऐसा ना हो कि मिलीभगत के चलते निर्माणाधीन हो जावे है। जिससे ग्रामीणों को दबंगों की दबंगई से निजात मिल सके और प्रशासनिक हमले की छवि धूमिल ना हो सके लेकिन प्रशासनिक अमले को शिकायत देने के बावजूद भी शिकायत पत्र पर आज दिनांक तक जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली है।
आवेदको द्वारा दान में दी गई जमीन अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं दी गई थी यह सिर्फ ग्राम पंचायत को आंगनवाड़ी बनाने हेतु दी गई थी,परन्तु  उक्त भूमि पर इन्होंने दबंगई के चलते अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और निर्माणाधीन भी है इतना ही नहीं जमीन दानकर्ता और उसके परिवार को विरोध दिखाने पर जान से मारने की धमकी एवं भविष्य में दानकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के साथ अन्य किसी प्रकार की शारीरिक मानसिक या अन्य दुर्घटनाएं होती हैं। तो आवेदक ने शिकायत करते हुए शिकायत पत्र में दर्ज दबंगों को जिम्मेदार ठहराया है। अंततः बता दें कि उक्त भूमि पर कब्जा होने के कारण आंगनवाड़ी का निर्माण कार्य रुका हुआ है जिससे ग्राम पंचायत के बाशिंदों को मिलती हुई सुविधाएं संभव नहीं है आंगनवाड़ी ना होने के कारण ग्रामीण व बच्चे लाभान्वित होने से भी वंचित है । हम बता दें कि दबंगों का कब्जा हटाना ग्राम पंचायत के हित में ही है । एवं न्याय हित में ही होगा साब जी, शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई में जिले की मुखिया कलेक्टर से आग्रह  किया है कि दबंगों का कब्जा अतिशीघ्र हटवाया जाए एवं आंगनवाड़ी भवन का निर्माण करवाने में मदद की जाए, जिससे ग्राम हित व बच्चों सहित सभी को लाभ प्राप्त हो सके ।

तह. द्वारा किया निरीक्षण , हुआ पंचनामा, और पुनः दबंगों ने की हठधर्मिता, प्रारंभ निर्माण कार्य,
आंगनबाड़ी के लिए दान में दे हुई जमीन पर नायब तहसीलदार गोटेगांव रा.नि.म.करकबेल द्वारा दिनांक  27-1-2023 को ख.न.49 रकवा 1.328 हे.प.ह.न. 13 पर निरीक्षण कर पंचनामा किया गया जो राजस्व के अभिलेखों में आबादी मध्यप्रदेश शासन मद में दर्ज है। उक्त जानकारी मौके पर ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच एवं दानदाता और ग्रामवासीयो के समक्ष इबारत लिखी गई है और पंचनामा में तहसीलदार ने निर्माणाधीन कार्य को रोकने के निर्देश भी दिए लेकिन हठधर्मीओ की हठधर्ममिता इतनी बढ़ गई है। कि जिम्मेदारों द्वारा पंचनामा की भी अवहेलना कर करते हुए पुनः आंगनबाड़ी के लिए दान में दी हुई जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं से ऐसे हठधर्मीओ को शय तो  है ?

Post a Comment

0 Comments