तथाकथित पत्रकार की हुई शिकायत पुलिस उपथाना सालीचौका



अप्रत्यक्ष रूप से अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग पत्रकार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष की हुई शिकायत  

HR Times News सालीचौका  :- गाडरवारा के एक तथाकथित पत्रकार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमजान खान की शिकायत उपथाना सालीचौका में की गई है । गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया के एक न्यूज ग्रुप "सच का सामना"  (जिसके एडमिन मकसूद खान हैं) में रमजान खान द्वारा सालीचौका के एक सम्मानीय भाजपा नेता के ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टीका टिप्पणी की गई थी, जिससे उक्त भाजपा नेता के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है । तत्सम्बन्ध में उक्त भाजपा नेता द्वारा पुलिस उपथाना सालीचौका में रमजान खान के विरुद्ध एक आवेदन देकर उक्त मामले की जांच करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है । सालीचौका पुलिस द्वारा उक्त मामले में रमजान खान के विरुद्ध धारा 500 & 506 A, 34 , 68A के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।  वही उक्त मामले में भाजपा नेता *प्रखर राय* ने कहा कि मेरे पास पार्टी की 13 वर्षो से सदस्यता है। तथा मैं रोजाना क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुलझाने का काम करता रहता हूं । जिससे क्षेत्र में मेरी छवि व लोकप्रियता बढ़ रही है । क्षेत्र के कुछ राजनीतिक लोगों को मेरी यह लोकप्रियता अत्यधिक चुभ रही है।  जिससे इन नेताओं के द्वारा मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से कुछ तथाकथित पत्रकारों के द्वारा मेरे ऊपर यह कीचड़ उछालने का घिनौना कृत्य कराया गया है। जिसके चुंगल में वही फंसते हुए नजर आ रहे हैं । क्षेत्र की जनता समझ रही है कि ऐसा क्यों हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments