आदिवासी क्षेत्र में स्वीकृत सामुदायिक भवन पड़ा है अधूरा ।
HR Times News नरसिंहपुर - जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति जनजाति सघन बस्ती विकास योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन हेतु प्रदान की गई और लाखों रुपए की राशि के बाद भी वर्तमान में जिस सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था । वह आज तक आधा अधूरा पड़ा है । प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं और अभियान चलाये जाने के बाद और अधिकारी कर्मचारियों के एक बड़े नेटवर्क और निगरानी तंत्र के बाद भी ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा के ग्राम बिलधा में आज भी अधबना पड़ा हुआ है । सामुदायिक भवन अपने आप में वर्तमान में चल रही विकास यात्रा की जमीनी हकीकत दर्शा रहा है । मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा के ग्राम बिलधा में निर्मित किये जा रहे सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख से अधिक की राशि वर्ष 2018-19 में स्वीकृत कर प्रदान की गई थी, और तबसे लगभग 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह भवन अब तक पूर्ण रूप से निर्मित नहीं किया जा सका है । गौरतलब है कि इसी ग्राम पंचायत में विधायक निधि से स्वीकृत किये गये 2 लाख रुपये से चबूतरा निर्माण को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है । फिलहाल इस मामले को लेकर आने वाले समय में की जा रही उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक स्तर पर शिकायतों को लेकर क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी ।
0 Comments