आनंद उत्सव कार्यक्रम का हुआ शानदार शुभारंभ



एक दिवसीय विभिन्न प्रकार के खेलकूंदो का आयोजन ,


HR Times Newsनरसिंहपुर  :- आनंद उत्सव कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत लगातार शासन के निर्देशानुसार हर तरफ हर क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम जन सहभागिता द्वारा क्षेत्र में दिनांक 14 जनवरी 23 से 28 जनवरी 23 तक कराए जाने के निर्देश हैं।  गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत सालेचौका नगर परिषद के द्वारा शुक्रवार को आनंद उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
 जिसमें खेलकूद में ,कबड्डी ,वोरा रेस ,मलखंब, रस्साकशी पिट्टू खेल ,खो खो ,सिरोठिया,सहित ओर भी खेल प्रतियोगिता में शामिल है । यह आयोजन नगर में शुक्रवार सुबह 20 तारीख को स्थानीय रेलवे ग्राउंड सालेचौका में सुबह 11: बजे से शुरू किया गया ।
जिसमें नगर के अधिकतर विद्यालयों विद्यार्थी व आसपास क्षेत्रों एवं नगर के नागरिकों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया, इस प्रतियोगिता उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रस्तुति पत्र प्रदान की जाएगी ।
आज के इस कार्यक्रम में  नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश,राकेश सिलावट खेल का शुभारंभ कराया, उपाध्यक्ष श्रीमती छोटी बाई बड़कुर, मनीष राय, पार्षद जितेंद्र राय,सांसद प्रतिनिधि रामनारायण बड़कुर, वीरेंद्र चौकसे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भवानी शंकर शर्मा, जय प्रकाश वर्मा ,मंडल अध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा, लक्ष्मी कांत तिवारी,भरत पटेल, लक्ष्मन वर्मा,गोलू गुप्ता,सूरज राय, आनंद उत्सव के नोडल अधिकारी सौरव राय, सहायक तेजपाल पटेल , शेख आरिफ खान , धर्मेंद्र पटेल , शुभम राय, मोहित कौरव , लेखराम वर्मा ,किरण मेहरा ,नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं सभी टीमों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस आनंद उत्सव प्रतियोगिता में समीप ग्राम सहावन बसुरिया पचामा सहित स्थानीय स्कूल शामिल रहे । इस एक दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन में पार्षद जितेंद्र राय के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप शील्ड व राशि प्रदान की गई। तत्पश्चात जीतने वाली टीमों ने कार्यक्रम प्रांगण से लेकर मुख्य मार्गों से होते हुए गाजे-बाजे के साथ शील्ड हाथ में लेते हुए शानदार रैली निकाली ।

Post a Comment

0 Comments