28 को मां नर्मदा जयंती पर पूर्णाहुति और भंडारा कार्यक्रम बरमान

आज कलश यात्रा के साथ रूद्र यज्ञ का श्री गणेश


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर - माघ मास की गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर बरमान सतधारा सियावर आश्रम में मां नर्मदा की सरकार के समस्त भक्तों द्वारा सात दिवसीय रुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 22 जनवरी 2023 को सतधारा से  कलश यात्रा सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगी. कलश यात्रा के बाद से प्रतिदिन रुद्री निर्माण और दूसरे दिन से यज्ञ और पीठ पूजा प्रारंभ होगी. 28 तारीख मां नर्मदा जयंती पर पूर्णाहुति और भंडारा कार्यक्रम रखा  है।  मां नर्मदा की सरकार के अनुयायियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मालु बंधुओं से आग्रह किया है कि इस रुद्र यज्ञ में साक्षी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें. निवेदक समस्त मां नर्मदा की सरकार के समस्त भक्त. यज्ञ आयोजन के संयोजक पंडित सूरज तिवारी द्वारा क्षेत्र के मां नर्मदा भक्तों से कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है ।

Post a Comment

0 Comments