प्रस्ताव के बाद मिलीभगत कर रोका विकास कार्य, फिर सीएम हेल्पलाइन की बार-बार उड़ा रहे धज्जियां, ग्राम पंचायत नकटुआ
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित की जा रही सीएम हेल्पलाइन पर ग्राम पंचायत नकटुआ में पदस्थ जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी बार-बार सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत पर बिना निर्माण कार्य किए कागजी खेलकर झूठे तरीके से निराकरण की रिपोर्ट सीएम हेल्पलाइन में देकर शिकायत कटवा रहे हैं । जबकि ग्राम पंचायत द्वारा वार्ड क्रमांक 7 में ना तो नाली की मरम्मत की गई और ना ही रोड पर निर्माण कार्य या मरम्मत की गई, झूठ की बुनियाद पर ग्राम पंचायत में विराजमान कर्मचारी मुख्यमंत्री द्वारा संचालित की जा रही सीएम हेल्पलाइन कटवा चल रहे है । क्या यह बात कलेक्टर तक नहीं पहुंची नहीं चाहिए ? जिला पंचायत में पदस्थ अधिकारियों के लिए विचारणीय है चिंगारी गिरती है तब ही आग लगती है इसी तर्ज में जिला में पदस्थ अधिकारियों को ऐसे शासकीय कर्मचारियों पर तुरंत एक्शन लेना लाजमी है । और ऐसे शासकीय कर्मचारियों को सीधा निलंबित कर, जिले की आवाम के सामने अपनी मिसाइल पेश करनी चाहिए, जिससे अधिकारी वर्ग व कर्मचारी वर्ग की जो छवि धूमिल हुई है वह धीरे-धीरे जिले की आवाम के सामने सुधार की स्थिति बने और आमजन अधिकारी कर्मचारियों पर विश्वास कर सके ।
बिना निराकरण कटवाई जा रही बार-बार सीएम हेल्पलाइन
बीते वर्ष तकरीबन 10 महीने पहले ग्राम पंचायत नकटुआ के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सचिव द्वारा वार्ड क्रमांक 7 की रोड नाली हेतु प्रस्ताव पास कर जनपद में पदस्थ इंजीनियर को पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा के माध्यम से दिया था जिसकी छाया प्रति 1 ग्राम पंचायत में जमा है दूसरी जनपद इंजीनियर के पास लेकिन हम बता दें कि जो प्रस्ताव मेरे द्वारा दिया गया था उसकी जेरॉक्स कॉपी मेरे पास भी है जिससे उक्त रोड का निर्माण किया जा सके । लेकिन धनपिपासुओ के चलते ग्राम पंचायत के होने वाले विकास कार्य को रोक दिया और ग्राम पंचायत के विश्वसनीय मुखबिर द्वारा खबर मिली की 25 परसेंट राशि ग्राम पंचायत में रहने वाले ग्रामीण जो वार्ड क्रमांक 7 में रहते हैं वह चंदा कर ले और ग्राम पंचायत तक पहुंचा दें तो उक्त शेष राशि ग्राम पंचायत तुरंत करा देगी तब स्थिति में क्या वह अपने घर से लाकर रोड बनवा देते साहब जरा यह बात ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से पूछी जाए, हैरानी की बात यह है की जब ग्राम पंचायत रोसरा में 15 वे वित्त से ही धड़ाधड़ रोड निर्माण नाली निर्माण किए जा रहे हैं तो ग्राम पंचायत नकटुआ में जिम्मेदार लोगों को क्या सांप सूंघ गया है । व्यर्थ की बार बार बात कर यह बात जिम्मेदार लोग कहते हैं कि अवैध कॉलोनी है साहब ? हम बता दें कि चाहे ग्रामपंचायत रोसरा हो या नकटुआ यहां कोई कॉलोनी नाइजर नहीं थे, जब यहां पर बसीकत हुई थी तब यहां पर किसान थे उन्होंने अपने खेतों में लोगों को रहने के लिए प्लाट दे दिए थे, और वही बसीकते दोनों पंचायतों में है जिनमें रोड निर्माण व नाली निर्माण कार्य होना चाहिए । ग्रामीणों के साथ छलावा करना और पंचायत में बैठे-बैठे कागजी खेल खेलना ठीक नहीं है 15 वें वित्त से जो कार्य किए जा सकते हैं उन्हें कराना चाहिए । कुछ जिम्मेदार जनपद व पंचायतों में विराजमान अपने आप में ईमानदार पुतले खुलेआम अवैध कॉलोनियों का नाम दे देकर कागजी दांव पेच खेल रहे हैं। सर्वप्रथम नव वर्ष 2023 की सभी सरपंचों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हम बता दें कि वर्तमान सरपंच पद पर जो सरपंच विराजमान हैं चाहे ग्राम पंचायत रोसरा में हो या नकटुआ में चुनाव के समय जो वादे किए थे उस पर अब मुंह मोड़ लेना अब ठीक नहीं है अब मुंह मोड़ना थूकने और चाटने से कम नहीं होगा अपने अपने वादों को याद रखें जिससे आप लोगों की छवि और वादे झूठे ना हो सके 15 वें वित्त से जो कार्य किए जा सकते हैं उन्हें निसंकोच काम कराएं सभी सरपंचों के पास सिर्फ 5 साल ही होते हैं तो अपने अपने ग्रामों में कुछ ऐसा करें कि ग्रामीण आवाम आपका नाम सम्मान पूर्वक ले । जनपद में विराजमान शासकीय कर्मचारी अधिकारी यदि आपके द्वारा बनाए गए निर्माण कार्य के प्रस्ताव को रोकते हैं तो वह बात हमारे स्थानीय जिम्मेदार जवाबदार पत्रकार साथियों को बताएं हम सभी आप लोगों के साथ हैं और गलत तरीके से धन अर्जित करने वालों को सबक सिखाने में सहयोगी बने ।
0 Comments