नर्मदापुरम व इंदौर के वीच मुकाबले के साथ आज से सहकार T20 लेदर बॉल टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज
HR Times News नरसिंहपुर :- स्वर्गीय कौशलेन्द्र रघुवंशी की स्मृति में द्वितीय वर्ष चर्च ग्राउंड में सामाजिक संस्था सहकार द्वारा आयोजित टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का इंदौर और नर्मदापुरम के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ आगाज हुआ । एवं सहकार सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित टी 20 लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ।
अतिथियों की रही उपस्थिति
अतिथियों में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटैल, , पूर्व विधायक सुनील जायसवाल , समाजसेवी सुनील कोठारी, धर्मेंद्र मानसाता, क्रिकेट संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, व्हालीवाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मृदुलेश दुबे, बाबी खान,अजय साहू द्वारा स्व कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर सहकार सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित टी 20 लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया । तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा खेल मैदान में पहुंचकर प्रारंभिक मैच के दोनों खिलाड़ियों से व निर्णायकों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी गई। मंचासीन अतिथियों के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सचिव मनीष कटारे सहित आयोजन समिति के अजय प्रताप सिंह, ऋषि जाट, प्रफुल्ल सोनकिया, राहुल शर्मा, प्रमोद चौरसिया, राजू साहू, जय सोनी, आशीष नामदेव, ब्रजेश नेमा, अजय साहू सहित सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। *परिजन रहे उपस्थिति*
उक्त अवसर पर स्वर्गीय कौशलेंद्र रघुवंशी जी के परिवार से पिता जगदीश रघुवंशी सहित निरंजन सिंह रघुवंशी लखन सिंह रघुवंशी एवं परिजनों की उपस्थिति रही।
टूर्नामेंट के शुभारंभ पर हुआ राष्ट्रीय गान
*रोमांचक मुकाबले से टूर्नामेंट की हुई शुरुआत राष्ट्रीयगान कर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मैच नर्मदापुरम और इंदौर के बीच खेला गया। इस रोमांचकारी मुकाबले में नर्मदापुरम ने इंदौर को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। नर्मदापुरम द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की गई। नर्मदापुरम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंदौर एकादश को निर्धारित 20 ओवरों में 125 रन पर रोक दिया। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि इंदौर की टीम 100 रन भी नही बना पायेगी। इंदौर के लिए मुश्किल भरी परिस्थितियों में दीपांशु ने 43 गेंदो में 4 चौके और 1 छक्के के सा 51 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम की टीम ने बल्लेबाज भानू की तेज बल्लेबाजी की बदौलत सधी हुई शुरूआत की। परंतु बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंदौर ने वापसी की। ऐसे मौके पर नर्मदापुरम के बल्लेबाज पलाश चौधरी ने 35 गेंदो में ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेलकर 2 विकेट से अपनी टीम को जीत दिला दी। रोमांचकारी मैच का क्रिकेट प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया एवम् अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट के आयोजन हेतु सहकार सामाजिक संस्था की सराहना की। मेन ऑफ द मैच का पुरुस्कार पलाश को अतिथि इन्जी. रुद्रेश तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उद्घोषक दीपक अग्निहोत्री द्वारा एवं रोमांचक मैच का आंखों देखा हाल शिवेंद्र शर्मा द्वारा प्रसारित किया गया। उक्त अवसर पर सहकार सामाजिक संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थित रही।
कल 5 जनवरी को होगा रोमांचक मैच
कल 5 जनवरी को पहला मुकाबला एमएच क्लब जबलपुर व एआईजी नागपुर की टीमों के बीच खेला जायेगा एवम् टूर्नामेंट दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के इटावा एवं करीम नागपुर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला होगा ।
0 Comments