समय पर
गौचर भूमि मुक्तकर, गौशालाओं में गौ वंशों की मौत के जिम्मेदारों पर 7 दिवस में जांचकर हो कार्यवाही, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
HR Times News नरसिंहपुर - आमआदमी पार्टी ने जिले में मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत संचालित की जा रही गौशालाओं में चारे व भूसे की कमी से गौमाताओ की भूख उनकी तड़प असहनीय सहनीय देखी जा रही है जिस कारण कर हो रही गोवंश की मौतों का सिलसिला जिले में जारी है गोवंश की व्यवस्था कुदरत किया जावे एवं गोचर भूमि मुक्त किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुखिया मामा जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि नरसिंहपुर जिले में अनेक गांव में गोचर की भूमि है शासन के रिकॉर्ड में दर्ज है इस भूमि पर जिनके पास कई एकड़ कृषि भूमि है उन दबंगों व रसूखदारों ने जबरन कब्जा कर उस भूमि पर अवैध तरीके से खेती की जा रही है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में व शहरों में गोवंश को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है कुछ आवारा गोवंश इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेरा जमाये रहते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं और जानमाल का नुकसान हो रहा है । ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में चार भूसा की कमी बनी रहती है उसकी वजह गौशालाओं को समय पर राशि प्रदान नहीं की जा रही है, नतीजा भूख से तड़प कर गोवंश मर रहे हैं । गत दिवस ग्राम पंचायत देवरी कला की गौशाला में 1 सप्ताह के अंदर 15 गोवंश की मौत इसका उदाहरण है, देवरी कला गौशाला की व्यवस्थाओं में लापरवाही के चलते हुई 15 गोवंश की मौत की 7 दिवस में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जावे व गौशालाओं में उचित समय पर राशि जारी की जावे गौ शालाओं में बोर्ड लगाकर गौ वंश की संख्या व उपलब्ध चारे भूसा की मात्रा व संचालन समिति/संस्था के सदस्यों के नाम पते प्रदर्शित हों जिससे गौशालाओं का व्यवस्थित संचालन किया जा सके इन मांगों को लेकर आप कार्यकर्ताओं सहित जिलाध्यक्ष बाबू पटैल के नेतृत्व में उक्त ज्ञापन सौंपा जिसमें विशेष रूप से एम. एल. श्रीवास्तव, विमल बानगात्री, विपिन बैरागी, शशिभूषण मिश्रा, मुकेश विश्वकर्मा, ओंकार पटेल, हेमराज विश्वकर्मा सहित पार्टी के अनेक लोगों की उपस्थिति रही ।
0 Comments