भगवान नरसिंह की धरा से होगी मध्यप्रदेश वॉलीबॉल टीम की घोषणा

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल महाकुंभ का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में होगा गरिमामय समापन
 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :– स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड पर जिला व्हालीवाल संघ के तत्वाधान में आयोजित 68 वी राज्य स्तरीय व्हालीवाल चैंपियनशिप अपने तीसरे दिवस में  खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से व्हालीवाल कोर्ट की दर्शक दीर्घा में खेल प्रेमियों का जमावाड़ा देखा जा रहा है। खेल प्रेमी खेल के महाकुंभ से आनंदित हैं।
प्रतियोगिता सरंक्षक जिला व्हालीवाल संघ अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को "ट्रेक शूट" एवम् आफिसियल के लिए स्वास्थ्यवर्धक  जैविक गुड़ का वितरण कर शुभकामनाए देते हुए बताया कि व्हालीवाल महाकुंभ में चयनित खिलाड़ी मध्य प्रदेश की महिला, व पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे।  साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की खेलो इण्डिया के तहत छात्र छात्राओं में खेलो के प्रति रुचि जागृत करने हेतु जिले में यह आयोजन छात्र छात्राओं के हित मे है । और छात्र छात्राओं को व्हालीबाल रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिल रहे हैं। एम एल बी की पी टी आई डा.अंजीता वर्मा द्वारा छात्राओं को व्हालिवाल मैच देखने का अवसर दिया जिससे  खेल के प्रति रुचि जागृत हो सके ।

 *आज के अतिथि* 

आज के मैच में प्रोफेसर सी एस तिवारी, 
 प्रदेश महामंत्री अनु जन जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकम, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  श्रवण मिश्रा , जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमाकांत धाकड़ ,खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक महेंद्र सिंह कौरव, अखिलेश त्रिपाठी, ऋषि जाट, जिला मंत्री रमाकांत चौबे किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष रामदयाल पटेल, वैभव श्रीवास्तव, नगरपालिका पार्षद श्रीमती सविता जाट, श्रीमती रेखा राय, सुषमा तिवारी, साइन खान, श्रीमती रोशन राजपूत, आनद चौरसिया, अजीत  ठाकुर, हवीब खान, कमल जाट, सुमित कश्यप, कपिल रायकवार,राजेश माखीजा, एम एल बी की शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि व्हालीवाल मैदान से भोजन, आवास तक की व्यवस्थाओं में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए हैं। समिति के सभी सदस्यों का भरपूर उत्साह के साथ सहयोग मिल रहा है। 

मध्य प्रदेश व्हालीवाल संघ के जोनल सचिव मनीष कटारे ने बताया कि चैंपियनशिप के खेले गए मुकाबले में आज महिला वर्ग में 11, पुरुष वर्ग में 18 मैच खेले गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रुप लीग मैच के मुकाबले जारी थे। ग्रुप लीग मैच के बाद आज ही रात्रि में  दूधिया रोशनी के प्रकाश में 8पुरुष वर्ग एवम् 8महिला वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल एवम् 4पुरुष वर्ग क्वार्टर फ़ाइनल एवम् 4महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

 *चैंपियनशिप के कल मुकाबले खेले जायेंगे*

 महिला एवम् पुरुष वर्ग के 4 सेमीफाइनल ओर 2 हार्ड लाइन एवम 2 फाइनल मैच  19 जनवरी को खेले जाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश की महिला पुरुष वर्ग की व्हालीवाल टीम की घोषणा की जाएगी । उक्त अवसर पर जन प्रतिनिधियों, समाजसेवी, सभी खेल संघ के पदाधिकारियों सहित दर्शकों की उपस्थिति रही ।

*समापन कार्यक्रम के अतिथि* 

प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक एन पी प्रजापति, विधायक जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा,भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण मिश्रा, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित नीरज दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेंद्र ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र पीतमपुरी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

Post a Comment

0 Comments