68वीं राज्य स्तरीय व्हालीवाल चैंपियन संपन्न
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों का पुरुस्कार देकर बढ़ाया प्रोत्साहन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :— जिला व्हालीवाल संघ नरसिहपुर के तत्वावधान में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय व्हालीवाल प्रतियोगिता स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजन समिति के संरक्षक क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह द्वारा विभिन्न जिलों से आए महिला पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतम सराहनीय चैंपियनशिप का 4 दिवसीय आयोजन नरसिहपुर की धरा पर सफल संपन्न हुआ।
समापन समारोह के केंद्र बिंदु केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रहलाद सिंह पटेल सहित पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, हाकम सिंह चडार, पण्डित नीरज दुबे नगर पालिका अध्यक्ष, जिला, पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिया, उपाध्यक्षश्रीमती अनीता ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कु प्रतिज्ञा परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता नेमा,उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू साहू, संदीप सिंह ग्रेवियाल जिला वन अधिकारी सिवनी, एस एस उद्दे मुख्य वन संरक्षक सिवनी, महंत प्रीतमपुरी, सुनील कोठारी पूर्व जिला पंचायत महेंद्र नागेश सहित जिला, जनपद, पंचायत के जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सफल चैंपियन का हुआ समापन । आयोजन समिति के अजय प्रताप सिंह, अजीत ठाकुर आदित्य सिंह, राहुल शर्मा, ऋषि जाट, विनोद जैन,समिति के सभी सदस्यों सहित सहकार सामाजिक संस्था द्वारा केंद्रीय मंत्री का बड़ी पुष्प माला एवम् मंचसिन अतिथियों सहित मातृ शक्ति का पुष्प गुच्छ पहनाकर स्वागत किया ।
स्वागत उद्बोधन में प्रतिवेदन वाचन मध्य प्रदेश व्हालीवाल संघ सचिव हरिसिंह चौहान द्वारा किया गया। एवम सफल आयोजन हेतु समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अल्प समय में एक सफल आयोजन के लिए अच्छे खेल मैदान हेतु मध्य प्रदेश व्हालीवाल संघ के उपाध्यक्ष संतोष राजपूत,कोषाध्यक्ष मृदुलेश दुबे, व्यायाम शिक्षक योगेश शर्मा, जोनल सचिव मनीष कटारे, द्वारा 2 अभ्यास कोर्ट, 6 मैच कोर्ट, तैयार किए गए थे जिस पर पुरुष वर्ग की 45 टीम एवम् महिला वर्ग की 30 टीमों के शानदार रोमांचक पुरुष वर्ग के 110 मैच, एवम् महिला वर्ग के 70 लीग मैच, महिला एवम पुरुष वर्ग के 8 प्री क्वार्टर फाइनल, 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल, एवम 2 हार्डलाइन मैच के बाद फाइनल मुकाबले खेले गए।
*बेस्ट प्लेयर ऑफ चैंपियनशिप*
पुरुष वर्ग, *बेस्ट प्लेयर* राजभान नरसिहपुर जिला, *बेस्ट सेटर* रितुराज पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, *बेस्ट अटेकर* अभिराज जबलपुर कारपोरेशन ।
*महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर*
हर्षिता सिंह ग्वालियर, *बेस्ट सेटर* मुस्कान ठाकुर जबलपुर कारपोरेशन, *बेस्ट अटेकर* सौम्या पटवा छिंदवाड़ा।
*दूधिया सफेद रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले*
*पुरुष वर्ग में*
ग्वालियर जिला एवम् नरसिहपुर जिला के मध्य रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्वालियर जिले ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में विजेता रही।
*महिला वर्ग में*
ग्वालियर जिला एवम् छिंदवाड़ा जिला के मध्य खेला गया । युवा नेता मणि नागेंद्र सिंह मोनू भाई सहित खेल प्रेमियों की खचाखच भीड़ एवम् समापन समारोह के अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित अतिथियों की मंच पर उपस्थिति के साथ चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें महिला वर्ग में ग्वालियर जिला विजेता एवम् छिंदवाड़ा जिला उपविजेता रही।
*हार्ड लाइन*
पुरुष वर्ग जबलपुर कारपोरेशन , इंदौर जिला के मध्य एवम् महिला वर्ग में जबलपुर कारपोरेशन ,होशंगाबादखेला गया जिसमें महिला एवम् पुरुष वर्ग दोनों में जबलपुर एसोसिएशन टीम विजेता रही। मध्य प्रदेश व्हालीवाल संघ सचिव द्वारा मंच से मध्य प्रदेश व्हालीवाल महिला, पुरुष टीम के खिलाड़ी की हुई घोषणा जिसमें पुरुष वर्ग टीम *अटेकर* 1*राजभान सिंह नरसिहपुर,2* सजल तिवारी जबलपुर जिला,3*शहबाज अली नरसिहपुर जिला, 4*कौशल किशोर राजपूत ग्वालियर जिला, 5*अभिराज सिंह जबलपुर कारपोरेशन, 6*अमित कुमार ग्वालियर जिला , *ब्लाकर* 7*रूपेश यादव जबलपुर कारपोरेशन, 8*सुधांशु शिंदे ग्वालियर कारपोरेशन, 9*राहुल शुक्ला आर सी सी भोपाल
*सेटर*
10*रितुराज पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, 11*मोनिश शर्मा इन्दौर जिला,
**लिबरो**12*नवनीत पटेल नरसिहपुर एकेडमी।
*महिला वर्ग मध्य प्रदेश टीम खिलाड़ी*
*अटेकर* 1*हर्षिता सिंह , 2*अनुष्ठा सिंह ग्वालियर जिला, 3*श्रेयांशी आर सी सी भोपाल, *ब्लाकर* 4*रुचि यादव जबलपुर कारपोरेशन, 5*प्रीति सिंह एम पी पोलिस, 6*यशी शर्मा खरगोन,7*पूनम होशंगाबाद, 8*सुलेखा नरसिहपुर जिला, 9*कृतिका धारे छिंदवाड़ा,
*सेटर* 10*काजोल यादव ग्वालियर जिला, 11*मुस्कान ठाकुर जबलपुर कारपोरेशन, *लिबेरो* 12*पूनम होशंगाबाद।
ये सभी असम गोहाटी में होने वाली राष्ट्रीय व्हालीवाल चैंपियन मे मध्य प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा फाइनल की विजेता उप विजेता, हार्ड लाइन विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी ट्रेक शूट, डिप्लोमा प्रमाण पत्र पुरस्कार का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया , आयोजन की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी में भोजन, आवास, व्यवस्था में लगे सभी सदस्यों, स्वच्छता, व्यवस्था के कर्मचारियों को भी मंच से सम्मानित किया गया ।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा खेल के मैदान पर है तो निश्चित ही भारत का भविष्य सुरक्षित है कुछ युवा पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर खेल में अपनी रुचि रखते हैं लेकिन आयोजकों को आने वाली पीढ़ी को खेल से जोड़े रखने के लिए आयोजनों की निरंतरता बनाए रखना होगी। युवा पीढ़ी पढ़ाई से ज्ञान अर्जन करे लेकिन साथ ही मैदान पर खेलते हुए अपनी ऊर्जा को भी बढ़ाए और अपने देश समाज के लिए अपने अनुभव को जोड़कर समाज को वापिस करने का संकल्प लें। हम सभी देश और समाज के लिए खेलते हैं । खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा किआप ये ना समझे कि कोई कद काठी से बड़ा है तो आपसे व्हालीवाल में सफल हो जायेगा, यदि आपमें हुनर है तो बाकी खिलाड़ियों को भी पीछे कर सकते हैं।
खेल जीवन की बात कहते हुए विजेता उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आयोजन समिति, व्हालीवाल संघ के पदाधिकारियों, एवम् सभी सहयोगियों को मैदान पर व्हालीवाल के सफल 202 मैच हुए जो अपने आप में एक रिकार्ड है जिसके लिए करतल ध्वनि से स्वागत की बात की। सभी आफिसर्स, रेफरी , कोच, खिलाड़ियों, एवम् आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को ट्रेक शूट वितरित किए गए।
0 Comments