जिले में राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ की पूर्ण तैयारियां
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :— नवागत कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा.सौरभ संजय सोनवने के निर्देशन में जिले में 66 वी राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता महाकुंभ 10 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी एच.पी. कुर्मी द्वारा अपने अमले के साथ समीक्षा बैठक कर आयोजन को सफल बनाने एवं खिलाड़ीओ की भावना को ध्यान में रखते हुए, आनंददायी माहौल के साथ पूर्ण तैयारिया कर ली गई हैं। और बी ए सी मनीष कटारे, देवैश वैध द्वारा आने वाले रात्रिकालीन रेल से सफर कर रहे खिलाड़ियों के आने जाने रहने की उत्तम भोजन व्यवस्था में पूर्ण तन्मयता और उत्साह के साथ व्यवस्था बनाई गई है। जो जिले के लिए गौरव की बात होगी । और दिनभर सभी समितियों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन बड़ी लगन से किया जा रहा है। जो आयोजन को सफलता के आयाम तक पहुंचने में मील का पत्थर साबित होगा ।
समन्वयक समिति प्रभारी अधिकारी जीके नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में राज्य स्तर के सभी संभागों के प्रतिभागी खिलाड़ी एवं ऑफिशल्स भाग लें रहे हैं । जिसमें 19 वर्ष के बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहेंगे । उद्घाटन समारोह में विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती ज्योति नीलेश काकोडिया अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में हो रहा है ।
बैठक में रही उपस्थिति
बैठक में उपस्थित श्रीमती अनीता राजेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, नीरज दुबे अध्यक्ष नगर पालिका, अजीत ठाकुर उपाध्यक्ष, नगरपालिका अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ एवं पार्षद नगरपालिका के विशिष्ट आतिथ्य एवं गरिमामय उपस्थिति में स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में होगा ।
स्वागत एवं अतिथि सम्मान
स्वागत एवं अतिथि सम्मान समिति के सदस्य एवं जिला उद्घोषक दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय वालीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संचालन हेतु विधिवत कार्य योजना तैयार कर ली गई हैं ।
कर्मचारी दे रहे देर रात्रि तक सेवा
हम बता दें कि स्टेशन पर आगंतुक खिलाड़ियों को व्यवस्थित सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने हेतु देर रात्रि में भी कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं । जिसमें रात्रिकालीन रेल यातायात से आए खिलाड़ियों एवं ऑफिसरो को वेलकम नरसिंहपुर करने पहुंचे देवेश वैद्य, प्राचार्य डा पी के महेश कतिया, वीरेंद्र चौरसिया,धनीराम मेहरा, शिवम् ओसवाल भगवत साहू भूपेंद्र ठाकुर, व संदीप तिवारी सहित पहुंचे समाचार के लिए सहृदय साभार एल.पी.गिरदौनिया प्राथमिक शिक्षक प्रचार प्रसार समिति सदस्य राज्य स्तरीय शालेय वालीबॉल प्रतियोगिता नरसिंहपुर ।
0 Comments