जरा अंदर तो घुसकर देखो नपा प्रशासन

जरा अंदर तो घुसकर देखो नपा प्रशासन

गंदगी से बजबजा रहा नपा द्वारा बना बैलहाई शौचालय व शहर की नालियां नगरपालिका परिषद मौन  

 संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर:-  नगरपालिका मुख्यालय क्षेत्र में ऐसे अनेकों वार्ड हैं जहां बनी नालियों में गंदगी खूब बजबजा रही है जिस पर नगरपालिका प्रशासन व नगरपालिका अध्यक्ष का कोई ध्यान नहीं है सूचना शिकायतों के बाद भी नालियों की साफ सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा है। जहां ऐसी परिस्थिति में बेबस होकर वार्डवासी ही मैदान में उतरकर गंदगी साफ कर लेते हैं और अपने-अपने घर के सामने गंदगी से बंद हो चुकी नालियों की सफाई कार्य करते हुए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।  लेकिन इस ओर जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन अधिकारी कर्मचारी व नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों का ध्यान नहीं होता है शहर में ऐसे अनेकों वार्ड के क्षेत्र हैं जहां नालियां पूर्णता बंद हो चुकी हैं और सफाई का इंतजार कर रही है ।

*स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन अंतर्गत बैलहाई कांप्लेक्स में बना शौचालय जिम्मेदार प्रशासन की राह ताक रहा कि कब होगा व्यवस्थित*

वैसे तो जब से नगरपालिका द्वारा बैलहाई कांप्लेक्स बनाया गया है तब से सिर्फ इस कांप्लेक्स में बनी दुकानों को बेचने के बाद सिर्फ किराया वसूली की जा रही है। लेकिन दुकानदारों की सुविधाओं के लिए ना तो कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और ना ही अध्यक्ष द्वारा कोई स्वच्छता अभियान को लेकर ठोस कदम उठाया है । और ना ही उठाने की उम्मीद दुकानदारों को नजर आ रही है। जागरूक जिम्मेदार दुकानदारों का कहना है कि बैलहाई कांप्लेक्स में बनी शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त होना चाहिए, जिससे व्यापारियों के लिए सुलभ शौचालय के रूप में एक सुविधा मिल सके। लेकिन ज्ञातव्य हो कि बैलहाई कांप्लेक्स के ऊपर नगरपालिका का रैनबसेरा भी बनाया गया है, एवं  नगरपालिका के जिम्मेदार लोग वहां मौजूद रहते हैं। जब दिन में कई बार सीढ़ियों द्वारा ऊपर से आवागमन है, तब भी जिम्मेदारों को इस बात का एहसास तक नहीं की जिन्होंने कई लाखों रुपए फंसाकर नगरपालिका कांप्लेक्स में दुकानें ली है। तो उनको सुविधाएं मिलनी चाहिए कि नहीं साहब । यदि मिलनी चाहिए तो इस कांप्लेक्स को दुरुस्त कर सुव्यवस्थित बनवाने की अपील स्थाई दुकानदारों द्वारा की जाती है । ताकि सुविधा हो सके और स्वच्छता बनी रहे ।

Post a Comment

0 Comments