66वी राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ का 10 नवंबर से 13 नवंबर तक होगा आयोजन
विधायक जालम सिंह पटेल करेंगे, व्लीबॉल महाकुंभ का शुभारंभ
HR Times News नरसिंहपुर :– लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला कलेक्टर के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. सौरभ संजय सोनबने के कुशल मार्गदर्शन पर 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल आयुवर्ग 19 वर्ष बालक / बालिका प्रतियोगिता-2022 दिनांक 10 से 13 नवम्बर 2022 तक स्थान उत्कृष्ट स्टेडियम मैदान, जिला नरसिंहपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की समिति का गठन कर दायित्व सौंपा गया। एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु स्टेडियम ग्राउंड पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव एच ०पी० कुर्मी द्वारा समिति के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की 8 नवंबर को उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम मैदान में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी से परिचय प्राप्त कर समिति में सौंपे गए ।और दायित्व निर्वहन में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए एवं प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।और मैदानी तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में तकनीकी निर्णायक समिति प्रभारी बी ए सी मनीष कटारे ने कहा कि हमे अतिथि देवो भव: के भाव को आत्मसात कर अपने दायित्व का निर्वहन करना है।आयोजन समिति के सह सचिव प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेश वैद्य द्वारा आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें राज्य स्तर के सभी संभागों के प्रतिभागी खिलाड़ी एवं ऑफीशियल्स भाग लेगें । राज्य स्तरीय व्हालीवाल प्रतियोगिता 2022 महाकुंभ का शुभारंभ नरसिहपुर विधायक जालम सिंह पटेल करेंगे । समीक्षा बैठक में एडीपीसी रमसा एस पटेल, प्राचार्य, डॉ एस के पाल, डा अशोक उदेनिया, विभा दुबे, भारती विश्वकर्मा, उमाशंकर छिरा, बी ए सी बृजेश नेमा, धनीराम मेहरा समस्त पी टी आई, आयोजन समिति, आपत्ति निराकरण समिति, समन्वय समिति, तकनीकी निर्णायक समिति, क्रीड़ांगन व्यवस्था समिति, सुरक्षा यातायात व्यवस्था समिति, आवास व्यवस्था बालक वर्ग समिति, आवास व्यवस्था बालिका वर्ग समिति, पंजीयन पात्रता प्रमाण पत्र परीक्षण समिति बालक वर्ग, पंजीयन पात्रता प्रमाण पत्र परीक्षण बालिका वर्ग समिति, आगमन प्रस्थान समिति, परिणाम आंकलन समिति, स्वागत एवं अतिथि सम्मान समिति, प्रचार प्रसार समिति, चिकित्सा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार समिति, मैदान,आवास स्थल पर शुद्ध पेयजल, साफ सफाई हेतु समिति, मास्टर आफ सेरिमनी प्रभारी, बैंडदल उद्घाटन समापन प्रभारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, भोजन व्यवस्था बालक वर्ग, बालिका वर्ग समिति, आपूर्ति व्यवस्था समिति, मैदान पर ध्वज लगाने प्रभारी सह प्रभारी,कंट्रोल रूम समिति, कम्प्यूटर कार्य समिति, आवास, गैस एवं परिवहन हेतु साधन उपलब्ध कराने समिति, के समस्त प्रभारी, सहप्रभारी सदस्य उपस्थित रहे ।
0 Comments