66वीं शालेय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ की हुई शानदार शुरुआत
HR Times News नरसिंहपुर :–जिले में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित 66 वी राज्य स्तरीय शालेय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक जालम सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोडिया की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेंद्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित नीरज महाराज उपाध्यक्ष अजीत ठाकुर, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष व पार्षद अजय प्रताप पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास पूर्वक स्टेडियम ग्राउंड में शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के पूर्व आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को स्वागतबेच, पुष्पहार, पुष्पमाला से किया गया तत्पश्चात मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर सरस्वती वंदना के साथ उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक द्वारा मध्य प्रदेश ध्वज फहराया एवं प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा मंच से की गई । अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है खेल को खेल की भावना से खेलें जिससे तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं ।
राष्ट्रगान के उपरांत मैदान पर उपस्थित कार्मेल स्कूल के बैंड की प्रस्तुति एवं सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत के सभी प्रदेशों की लोक संस्कृति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । और सभी संभागों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में ध्वज लेकर अपने अपने दल में पंक्तिबद्ध मैदान का मार्च पास्ट किया । खेल मैदान में प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर पटाखों की गूंज से उत्साहपूर्ण माहौल बन गया।
अतिथियों के लिए किया गया समुचित प्रबंध
समिति द्वारा खेल मैदान पर शुद्ध पेयजल एवं साफ सफाई व्यवस्था सर अतिथियों को जलपान के समुचित प्रबंध किए गए । तकनीकी एवं निर्णायक समिति प्रभारी मनीष कटारे द्वारा कार्यक्रम की विधिवत रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम शुभारंभ का प्रतिवेदन डीपीसी एस के कोष्टी द्वारा वाचन किया गया, और खेल नियम के अनुसार प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई । परिणाम आंकलन समिति प्रभारी आर के श्रीवास्तव प्राचार्य द्वारा बताया गया कि आज शुभारंभ अवसर पर 19 वर्ष बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग जबलपुर और सागर संभाग के बीच मैच खेला गया । जिसमें जबलपुर संभाग विजय रहा । एवं मैच बालक वर्ग इंदौर व नर्मदापुरम संभाग के बीच खेला गया जिसमें नर्मदापुरम संभाग बिजयी रहा । उक्त अवसर पर महंत पीतमपुरीज , बंटी सलूजा, रमाकांत धाकड़, जयनारायण शर्मा, प्राचार्य अशासकीय कारमेल करेली, चावरा विद्यापीठ नरसिंहपुर, प्रदीप पटेल, नगरपालिका के मंचासीन पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, जे.डी.डीएसओ आशा सिसोदिया, संभागीय क्रीडा प्रभारी योगेश नागले, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य अनिल व्योहार, ए के चौबे, रघुवीर सिंह लोधी, उमाशंकर छिरा, समस्त व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्घोषक दीपक अग्निहोत्री द्वारा एवं शुभारंभ कार्यक्रम के समापन का आभार आयोजन समिति के सचिव प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी देवेश वैद्य द्वारा किया गया ।

0 Comments