निशुल्क केरियर गाईडेंस व मोटीवेशनल सेमिनार सम्पन्न
HR Times News नरसिंहपुर :- जिला मुख्यालय पर शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विद्यालयीन, महाविद्यालयीन व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन व मोटिवेशन हेतु भोपाल से पधारे मुख्य वक्ता श्री लोकेश लिल्हारे,IRS, gst कमिश्नर द्वारा बच्चो को अपने जीवन मे सफलता हेतु लगातार व जुनून के साथ लक्ष्य को पाने के लिये दृढ़ता के साथ प्रत्यनशील रहने हेतु व्यवहारिक टिप्स दिये गये।
जिला लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ममता शर्मा व अन्य अतिथिगणों द्वारा सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके व वीरांगना रानी अवंती बाई के फोटो पर पुष्पांजलि करके किया गया।
सरस्वती वंदना एम एल बी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवोदय जागृति अभियान की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री जी एस पटैल द्वारा बतलाया गया कि आलोक संघ के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में छोटे बच्चों को निःशुल्क नवोदय कोचिंग व समय समय पर मॉक टेस्ट लेकर उनको परीक्षा हेतु तैयार किया जा रहा है। इस तरह जिले में 18 केंद्रों पर सभी समाज के 413 बच्चे दर्ज हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शर्मा ने नई शिक्षा नीति में किये गये प्रावधान पर अपनी बात केंद्रित की व भविष्य में कक्षा 12 के बच्चों की वर्कशॉप आयोजन हेतु जोर दिया। इस अवसर पर डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा जिला परिवहन अधिकारी द्वारा रुचिअनुसार लक्ष्य निर्धारित करने, एडवोकेट चौधरी जोगेंद्र सिंह, डॉ यतीन्द्र महोबे शास कन्या महाविद्यालय तथा श्री के व्ही सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर,श्री विवेक सिंह उड़ान कोचिंग समन्वयक अल्पसंख्यक विभाग ने भी बच्चों को सफलता हेतु टिप्स दिये गये। कार्यक्रम में स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय, सी एम राइज विद्यालय, एम एल बी कन्या शाला, नेहरू विद्यालय, चावरा विद्यापीठ, चाणक्य विद्यालय, सरस्वती स्कूल, श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल, नरसिंह स्कूल, परमहंस महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, पॉलीटेकनिक महाविद्यालय, उड़ान कोचिंग सहित अन्य संस्थाओं के बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ विजय बरैया प्रदेश संयोजक आलोक संघ, डॉ दिलीप राजपूत,ओंमकर सिंह पटेल, एल पी गिरदौनिया, के के चौबे, आर एन रावत,उदयराज पांडेय, सुभावना पांडे, अमिता सोनी, अल्पना पाठक, हेमवीर साहनी, अंजुम जहाँ, हरिशंकर पटेल, नीलांबर सिंह, डॉ हरगोविंद वर्मा, राजेन्द्र पटैल, तरुण वर्मा, गोविंद बड़कुर, बाबूलाल पटेल, देवी सिंह, डालचंद्र लोधी, गोपाल सिंह, सीताराम, मनोज वर्मा, भीकम पटेल, देवेन्द्र सिंह, हरगोविंद लोधी, रूपेंद्र लोधी, प्रतीक लोधी,अशोक कुमार वर्मा, टेक सिंह पटैल, प्रह्लाद सिंह शिक्षक, सोबरन सिंह, नीलाम्बर सिंह रहे।
मुख्यातिथि द्वारा निःशुल्क कोचिंग संचालक श्री सुरेश आचार्य को नवोदय की निःशुल्क पुस्तकें बच्चों को वितरण हेतु प्रदाय की गईं।
0 Comments