वॉलीबॉल रोमांचक सेमीफाइनल मैच का कल होगा मुकाबला, क्षेत्रीय विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला,

वॉलीबॉल रोमांचक सेमीफाइनल मैच का कल होगा मुकाबला, क्षेत्रीय विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला,

संपादक हेमराज विश्वकर्मा
 HR Times News नरसिंहपुर  :–कलेक्टर ऋजु बाफना व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में स्टेडियम ग्राउंड पर 66 वी राज्य स्तरीय शालेय वालीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिवस  में सेमीफाइनल मैच के अतिथि क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय कर शुभकामना दी ।
        तकनीकी एवं निर्णायक समिति के मनीष कटारे, देवेश वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय बालक बालिका वर्ग में मैच आयोजित किए गए ।

  बालिका वर्ग लीग मैच

उज्जैन –नर्मदापुरम, भोपाल–उज्जैन, जबलपुर–रीवा, ग्वालियर–शहडोल,  बीच मैच खेला गया *जिसमें बालिका वर्ग विजेता* , उज्जैन ने दो, एवम् ग्वालियर,जबलपुर की टीम विजयी रहीं।

  बालक वर्ग लीग

रीवा –जबलपुर , भोपाल –जन जातीयकार्य , सागर– ग्वालियर , शहडोल –ग्वालियर की टीम के मध्य खेला गया जिसमें *बालक वर्ग विजेता** जनजातीय कार्य विभाग , ग्वालियर की टीम दो मैच में विजयी रहीं।

  सेमीफाइनल रोमांचक मैच

 बालक वर्ग से जबलपुर एवम् ग्वालियर संभाग, विजय रहकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में उज्जैन एवम् जबलपुर की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई।थर्ड पेलेस के लिए बालिका वर्ग सागर विजयी।

  मैच में उपस्थित अतिथि

 मैच में क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल, प्रशांत चौबे, अजय प्रताप सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, डी पी सी एस के कोष्टी,आर पी शर्मा प्राचार्य,बड्डू भैया, महेंद्र पटेल, श्रीमती वंदना पटेल, खेल विशेषज्ञ अरुण तिवारी, श्रीमती वक्तावर खान,योगेश शर्मा, डा अशोक उदेनिया उपस्थित रहे।

 बालक एवं बालिका वर्ग के स्कोर

काजल जाटव, अंजली पटेल, रिया मेहरा एवम बालक वर्ग से विक्रम शर्मा, संदीप कौरव, अनुज जैन रहे।

रैफरी की भूमिका

रैफरी की भूमिका में रोहित विश्वकर्मा, यूनुस हुसैन, जमील खान, यशवंत सिलावट, परेश शर्मा, साकिर हुसैन,अभिनव चौकसे रहे। 
प्रतियोगिता के फाइनल मैच रविवार को खेले जायेंगे ।जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में पुरुस्कार वितरण समापन समारोह संपन्न होगा।

Post a Comment

0 Comments