13 नवंबर 2022 दिन रविवार की कथा शंकराचार्य कालोनी हाईस्कूल ग्राउंड

13 नवंबर 2022 दिन रविवार की कथा शंकराचार्य कालोनी हाईस्कूल ग्राउंड 

नरसिंहपुर    गोटेगांव श्रीधाम में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण के पंचम दिवस में कथा वाचक पंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीधाम वालो सुंदर भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया जिसमें बताया कि पूतना रूपी अज्ञानता का वध किया साथ ही शकटासुर बकासुर अघासुर आदि राक्षसों को मारा भगवान शंकर कैलाश पर्वत से दर्शन करने गोकुल आये मां यशोदा ने दर्शन कराने से मना कर दिया बाद में स्वयं प्रभु ने दर्शन दिए उसके बाद माखन चोरी लीला की कथा सुनाई, जिसमें बताया कि भगवान ने गोपियों के मन को चुराया गोपीचीरहरण लीला का वर्णन किया गया जिसमें व्यास जी ने कहा कि प्रभु ने गोपियों के अज्ञानता रूपी वस्त्र चुराकर ज्ञान रुपी वस्त्र वापस किया गोवर्धन अन्न कूट पूजा की गई 56 भोग लगाएं गये इन्द्र का अभिमान दूर किया सात साल के श्री कृष्ण ने सात कोस के गोवर्धन पर्वत उठाकर ग्वाल बालों की रक्षा की सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया 14नवंबर दिन सोमवार को श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह किया जायेगा यह आयोजन श्री उमेश श्रीवास्तव श्री मति शोभा श्रीवास्तव द्वारा कराया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तों को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है 

Post a Comment

0 Comments