व्हालीवाल खेल प्रेमियों में रोमांचक खेल देख दिखा भारी उत्साह

व्हालीवाल खेल प्रेमियों में रोमांचक खेल देख दिखा भारी उत्साह 

वॉलीबॉल खिलाड़ियों के महाकुंभ से भरा स्टेडियम ग्राउंड 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
 HR Times News नरसिंहपुर   कलेक्टर रिजु बाफना व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा सौरभ संजय सोनवने के निर्देशानुसार स्टेडियम ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय 66 वी राज्य स्तरीय शालेय वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच.पी.कुर्मी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर सभी को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक खेल प्रतिभा प्रदर्शन करने की बधाई व शुभकामना दी गई। और
तकनीकी एवं निर्णायक समिति के मनीष कटारे व देवेश वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय बालक बालिका वर्ग में मैच आयोजित किए गए, जिसमें बालिका वर्ग मे इंदौर –नर्मदापुरम, जनजातीय कार्य विभाग–उज्जैन, सागर–रीवा, जबलपुर–शहडोल, इंदौर–जनजातीय कार्य विभाग, रीवा–ग्वालियर, नर्मदा पुरम –भोपाल के बीच मैच खेला गया । जिसमें बालिका वर्ग नर्मदापुरम दो मैच, उज्जैन सागर,जबलपुर, जनजातीय कार्य विभाग, रीवा की टीम विजयी रहीं। बालक वर्ग में नर्मदापुरम–जनजातीय कार्य विभाग, रीवा–शहडोल, इंदौर –जन जातीयकार्य  नर्मदापुरम–उज्जैन, सागर– शहडोल , रीवा–ग्वालियर टीम के मध्य खेला गया जिसमें बालक वर्ग विजेता रहा । और जनजातीय कार्य विभाग,रीवा,उज्जैन, सागर , ग्वालियर की टीम विजयी रहीं । मैच के दौरान मृदुलेश दुबे सचिव जिला व्हालीबाल संघ, वरिष्ठ व्हालीबाल खिलाड़ी व्ही.डी. नामदेव, सेवानिवृत प्राचार्य जी.सिंह, जिला व्हालिवाल संघ उपाध्यक्ष आर.बी.उईके, योगेश शर्मा, डा अशोक उदेनिया, प्राचार्य आर के श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कमेंट्रटर की रही भूमिका   

कामेनट्रेटर की भूमिका में दीपक अग्निहोत्री, संजय चौबे, विवेक सक्सेना रहे।

बालक व बालिका वर्ग का स्कोर

बालिका वर्ग के से स्कोर काजल जाटव, अंजली पटेल, रिया मेहरा एवम बालक वर्ग से आयुष सिंह, संदीप कौरव, वीर प्रताप सिंह रहे। और
 रैफरी की भूमिका  में रोहित विश्वकर्मा, यूनुस हुसैन, जमील खान, यशवंत सिलावट, विकास भट्टी, अभिनव चौकसे रहे। प्रतियोगिता आयोजन समिति के सभी साथियों द्वारा द्वारा खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे भोजन, आवास, शुद्ध पेयजल, जलपान व्यवस्था से खिलाड़ियों में खुशी देखी जा रही है जिस कारण उत्साह पूर्वक जोश से व्हालिवाल मैदान पर खेले जा रहे खेल से खेल प्रेमियों में उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments