सरकार गौसुल आजम का कर्बला शरीफ में 77 वा उर्स मुबारक 7 नवंबर को संपन्न
HR Times News नरसिंहपुर :- पीराने पीर रोशन ज़मीर सरकार गौसुल आज़म की याद में दिनांक 7 नवंबर दिन सोमवार को कर्बला शरीफ में कव्वालियों का शानदार प्रोग्राम दोपहर 3:00 से रात्रि 11:00 बजे तक आयोजित होगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जनाब सगीर उस्मानी ने बताया कव्वाली का कार्यक्रम हिंदुस्तान के प्रसिद्ध कव्वालों के बीच सम्पन्न होगा कव्वाली का कार्यक्रम सरफराज चिश्ती संभल उत्तरप्रदेश एवं राजू मुरली रामपुर की जुगलबंदी समां बांधने जा रही हैं भोर होने तक चले कार्यक्रम का श्रोताओं को जमकर आनंद लेना है । दोनों कव्वाल अपनी अपनी कव्वाली सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान कव्वालों के बीच कुरआन ख्वानी सुबह 7:00 बजे 6 नवंबर इतवारा बाजार में और शाही संदल व चादर शरीफ शाम 4:00 बजे महफिले रंग एवं दुआ-ए- खैर उर्स पाक दुनियावी व रूहानी फैज हासिल करें ।।
0 Comments