समाचार पत्रों में प्रकाशित करने वाले समाचार पत्रों के नाम कलेक्टर को की शिकायत,तत्पश्चात पंचायत समन्वयक पहुंचे, जांच को, तो, सचिव व रोजगार सहायक रहे नदारत


समाचार पत्रों में प्रकाशित करने वाले समाचार पत्रों के नाम कलेक्टर को की शिकायत,तत्पश्चात पंचायत समन्वयक पहुंचे, जांच को, तो, सचिव व रोजगार सहायक रहे नदारत
संवाददाता राम कुमार विश्वकर्मा

HR Times News करेली  :- जिले की बहुचर्चित जनपद पंचायत करेली अंतर्गत वाली आने वाली ग्राम पंचायत पिपरिया राकई के बाशिंदों द्वारा कलेक्टर साहब को शिकायत करने, और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद,शौचालय में होने वाली आनिमितायो, भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत समन्वयक नरेश नारोलिया ने आज सोमवार को ग्राम पंचायत पिपरिया रांकाई पहुंचकर, शिकायतकर्ताओं के गृह निवास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं पंचनामा तैयार किया इस दौरान बार-बार पंचायत समन्वय श्री नारोलिया द्वारा रोजगार सहायक सचिव को मोबाइल पर सूचना दी गई कि पंचायत में होने वाली शौचालय घोटाले की जांच में आकर सहयोग करें । परंतु रोजगार सहायक के कानों में जूझ तक नहीं रेंगी । और अब इनकी हठधर्मिता इतनी बढ़ गई है कि जांच अधिकारी की सूचना देने के बावजूद रोजगार सहायक जांच अधिकारी की अवहेलना करता हैl और मौका स्थिति पर उपस्थित न होकर किसी भी प्रकार का सहयोग  सचिव व रोजगार सहायक नहीं करते l

सरपंच पुत्र पंचायत भवन में आकर करत है काम

प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत कार्यालय में सरपंच पुत्र पंचायत भवन में आकर अपना कार्य करते रहे जोकि शासन के आदेश की सरेआम अवहेलना है l इतना ही नहीं सरपंच पुत्र मीडिया कर्मीयो को देखकर इधर-उधर होने का प्रयास करते हैं l जब पंचायत समन्वयक श्री नारोलिया ग्राम में जाकर जानकारी ले रहे थे तभी ग्राम के पास बने हुए टोला के निवासियों ने सूरज ठाकुर एवं श्रीमती रश्मि ठाकुर पति भरत ठाकुर द्वारा बताया कि हमारे घर में अभी तक शौचालय नहीं बनाए गए हैं l शौचालय न बनने के कारण हम  निस्तार के लिए बाहर जाते हैं l और इस संबंध में बार-बार ग्राम पंचायत सचिव,व रोजगार सहायक से कहा है कि हमारे घर भी शौचालय शौचालय बनवा दो । परंतु हमारी बात पर इन लोगों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया । और आज तक शौचालय नहीं बना l ग्राम पंचायत में जिस तर्ज पर काम चल रहा है वह भैंस के आगे बीन बजाने से कम नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments