मैत्रेई गुरुकुलम निशुल्क संस्कृत शिक्षा का तृतीय सत्र का शुभारंभ
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- आज मैत्रेई गुरुकुलम निःशुल्क संस्कृत शिक्षा का तृतीय सत्र का शुभांरभ स्वामी अमर्तानंद जी महाराज, पंडित जयनारायण जी शर्मा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, एस, के, चतुर्वेदी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद नरसिंहपुर, पंडित असित तिवारी संचालक बावा घाट सेवा समिति एवं सुश्री इंदुसिह संचालक काया योगा सेंटर की उपस्थिति में गुरुकुलम के प्रमुख पंडित शशिकांत मिश्रा के द्वारा पूजन अर्चन के साथ किया गया। अपने उदबोधन में सभी अतिथियों द्वारा इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए श्री मिश्रा को साधुवाद दिया । जिनके द्वारा संस्कृत शिक्षा का प्रदान की जा रही है। और मंच का संचालन आरती सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति के साथ छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 Comments